वात्सल्य समिति का हरियाली तीज उत्सव रंगों और राग से सराबोर, सावन गीतों पर थिरकी महिलाएं

  आगरा। बोदला स्थित सेल्फी रेस्टोरेंट में शनिवार को वात्सल्य सेवा समिति द्वारा हरियाली तीज उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक गरिमा के साथ मनाया गया। सामाजिक सद्भाव, संस्कृति और महिला सशक्तिकरण को समर्पित इस आयोजन में हरियाली सावन की बयार साफ झलक रही थी।

Jul 19, 2025 - 20:27
 0
वात्सल्य समिति का हरियाली तीज उत्सव रंगों और राग से सराबोर, सावन गीतों पर थिरकी महिलाएं
वात्सल्य सेवा समिति के हरियाली तीज उत्सव में मौजूद समिति से जुड़ी महिलाएं।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और 'णमोकार मंत्र' के साथ हुआ। समिति की सदस्य सुनीता जैन (चांदी) ने सभी अतिथियों का पारंपरिक चंदन से स्वागत किया। इसके बाद महिलाओं ने एक से बढ़कर एक सावन गीतों पर नृत्य कर माहौल को जीवंत कर दिया।

कार्यक्रम में 'सावन स्पेशल तंबोला' और आकर्षक केट-वॉक प्रतियोगिता ने खूब सराहना बटोरी। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में निशा वर्मा और शेफाली जैन शामिल रहीं। महिलाओं ने हरे परिधानों में सज-धज कर उत्सव की रंगत को दोगुना कर दिया।

तीज का महत्व भी बताया गया

समिति की अध्यक्षा रश्मि जैन ने हरियाली तीज के पारंपरिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मांगने से नहीं, देने से पाओगे। जितनी हरियाली भीतर लाओगे, उतनी ही बाहरी दुनिया हरी होगी।
कार्यक्रम की व्यवस्थाएं मंत्री उपासना जैन ने संभालीं।

समिति की ये महिलाएं रहीं शामिल

इस अवसर पर रश्मि जैन, कविता जैन, सुनीता जैन, रागिनी जैन, पुष्पा जैन, रिंकी जैन, नीता जैन, जयंती जैन, रतिभा जैन, स्वीटी जैन, ममता जैन, निशा जैन, रचना जैन, मानवी जैन, सुनंदा जैन, शिवानी जैन, मोना जैन सहित बड़ी संख्या में समिति की सदस्याएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन अध्यक्ष रश्मि जैन द्वारा आभार ज्ञापन और तीज की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।

SP_Singh AURGURU Editor