घर में फिसले हरियाणा के मंत्री अनिल विज, दोनों टांगों में फ्रैक्चर, डॉक्टरों ने दी बेड रेस्ट की सलाह  

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज घर पर फिसलने से हादसे का शिकार हो गए। इस दुर्घटना में उनके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया है। डॉक्टरों ने उन्हें करीब एक महीने तक पूर्ण बेड रेस्ट की सलाह दी है।

Feb 17, 2026 - 12:47
 0
घर में फिसले हरियाणा के मंत्री अनिल विज, दोनों टांगों में फ्रैक्चर, डॉक्टरों ने दी बेड रेस्ट की सलाह  


 
अंबाला। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज हादसे का शिकार हो गए हैं। वो अपने घर पर फिसल गए, जिसके चलते उनकों दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया है। जानकारी के मुताबिक, मंत्री के टखनों के आसपास चोटें आई हैं और उन्हें एक महीने तक पूरी तरह से बेड रेस्ट करने की सलाह दी गई है। दोनों पैरों में प्लास्टर होने के कारण अनिल विज के ठीक होने के दौरान अपने ऑफिस से काम करने और घर से ही जरूरी मीटिंग करने की उम्मीद है।

पिछले साल भी अनि विज के बाएं पैर के अंगूठे में भी फ्रैक्चर हो गया था। उस समय, वह चोट के बारे में जाने बिना मीटिंग और पार्टी प्रोग्राम में जाते रहे। फ्रैक्चर की पुष्टि तब हुई जब लगातार दर्द और सूजन के कारण उनका एक्स-रे टेस्ट हुआ।

पिछले दिनों अनिल विज और कैथल की एसपी उपासना के बीच बहस हो गई थी। शुक्रवार को वह कैथल में जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक लेने पहुंचे थे, यहां पर शिकायत सुनने के दौरान अनिल विज ने एसपी उपासना ने पुलिस विभाग के किसी स्टॉफ को सस्पेंड करने के लिए कहा, तो एसपी ने अपनी पावर का हवाला दिया। एसपी ने कहा कि मैं सस्पेंड नहीं कर सकती है, बस डीजीपी सर को इसके लिए लिख सकती हूं। अनिल विज यहां पर इस बात पर अड़ गए हैं कि जब मैं कह रहा हूं तो आप करिए। अंत में एसपी ने कहा कि वह डीजीपी को इस बारे में लिखेंगी। बहस के दौरान अनिल विज ने यहां तक कह दिया कि जाइये यहां से, जब आपके पास पॉवर नहीं है।  

दरअसल कैथल में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक चल रही थी। बैठक में एक जमीन बिक्री मामले में धोखाधड़ी का मामला आया, जिसमें एक पुलिस कर्मचारी का नाम शामिल था। अनिल विज ने तुरंत उस पुलिस कर्मचारी को जांच पूरी होने तक सस्पेंड करने का आदेश दिया। कैथल की एसपी उपासना ने मंत्री को साफ जवाब दिया कि उनके पास किसी पुलिस कर्मचारी को सस्पेंड करने की पावर नहीं है। यह पावर कुरुक्षेत्र एसपी या डीजीपी के पास है, तो यह सुनकर मंत्री अनिल विज गुस्से में आ गए। उन्होंने एसपी से कहा, जब मैं कह रहा हूं तो इससे बड़ी पावर क्या है? और फिर सख्त लहजे में बोले, अगर आपके पास पावर नहीं है तो आप यहां से चले जाइए।