लेखपाल से कानूनगो बने थे, ड्यूटी जाते समय कैंटर ने कार को टक्कर मारी, मौत, पत्नी घायल

बरेली। लखीमपुर खीरी ड्यूटी पर जा रहे नव नियुक्त कानूनगो यशोद सिंह राणा की सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी रजनी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह हादसा बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के नवादिया झादा चौराहे के पास हुआ, जहां एक तेज़ रफ्तार कैंटर ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

Jun 16, 2025 - 19:58
 0
लेखपाल से कानूनगो बने थे, ड्यूटी जाते समय कैंटर ने कार को टक्कर मारी, मौत, पत्नी घायल
बरेली के चैनपुर थाना क्षेत्र में नवादिया झादा चौराहे पर कैंटर की टक्कर से क्षतिग्रस्त कार। इसी कार में थे कानूनगो यशोद सिंह राणा, जिनकी मौत हो गई।

मुरादाबाद जनपद के मझोला थाना क्षेत्र स्थित बैंक कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय यशोद सिंह हाल ही में लेखपाल से प्रमोशन पाकर कानूनगो बने थे। वे सोमवार को निजी कार से पत्नी के साथ लखीमपुर खीरी में ड्यूटी के लिए रवाना हुए थे।

बिथरी क्षेत्र में कैंटर की टक्कर से उनकी कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि यशोद सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल पत्नी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

एसपी सिटी मानुष पारीक के अनुसार हादसे की जांच की जा रही है। यशोद सिंह राणा अपने पीछे पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। उनके असामयिक निधन से विभाग और परिवार दोनों शोकाकुल हैं।

SP_Singh AURGURU Editor