हेल्प आगरा ने उल्लास के साथ मनाया होली मिलन समारोह

आगरा। हेल्प आगरा संस्था ने अरतौनी स्थित एसके सेल्स कार्पोरेशन फार्म हाउस पर होली मिलन समारोह आयोजित किया। संस्था के सदस्यों व सहयोगियों ने सपरिवार उल्लास के साथ चंदन व फूलों की होली खेली तथा एक दूसरे को होली की शुभकामनायें दीं।

Mar 10, 2025 - 21:54
 0
हेल्प आगरा ने उल्लास के साथ मनाया होली मिलन समारोह

समारोह में चिकित्सा क्षेत्र की शख्सियत एसएन हॉस्पिटल की कैसर रोग विभागाध्यक्ष डा. सुरभि गुप्ता को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।अध्यक्ष सुरेंद्र जैन और उनकी पत्नी ने उनको स्मृति चिन्ह भेंट किया। सिंगर अनूप सिंह ने होली के रंगारंग गीतों से माहौल को रंगीन बना दिया।

महामंत्री गौतम सेठ ने बताया कि समारोह से संस्था की आम सेवा की बैठक में 1 अप्रैल 2024 से 28 मार्च 2025 तक के सेवा के संख्यात्मक व आर्थिक आकड़े प्रस्तुत किये गये। इस दौरान निशुल्क सेवाओं से 37 लाख व लागत मूल्य की सेवाओं से 14 करोड़ 53 लाख का लाभ समाज को मिला। दानतदाताओं को इसका श्रेय देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया ।

इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष रामसरन मित्तल, ऑडिटर दीपेन्द्र मोहन, निवर्तमान महासचिव किशन अग्रवाल सहित संस्था सदस्यों, विभिन्न व्यापारिक, सामाजिक, धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों, समाजसेवियों व सहयोगियों की उपस्थिति रही।संचालन श्रुति सिन्हा ने किया।