जन्मदिन पर भाजपाजनों ने विधायक धर्मेश पहनाया चांदी का मुकुट, फूलों की वर्षा
आगरा। छावनी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. गिर्राज सिंह धर्मेश का 69वां जन्मदिन मंगलवार को धूमधाम और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। शहरभर के भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और जनसामान्य इस आयोजन में बड़ी संख्या में जुटे।
प्रतापपुरा स्थित एक मैरिज हॉल में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत संगीतमय सुंदरकांड पाठ से हुई। कार्यकर्ताओं ने श्रद्धाभाव के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया और भक्ति नृत्य के साथ आयोजन को आनंदमय बनाया। इसके उपरांत श्रीराम और हनुमान जी की आरती हुई, जिसमें पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
चांदी का मुकुट और फूलों की वर्षा से हुआ सम्मान
आरती के बाद कार्यकर्ताओं ने डॉ. धर्मेश को चांदी का मुकुट, राजस्थानी पगड़ी, बड़ी-बड़ी फूल मालाएं, दुपट्टा और पुष्प वर्षा के साथ जन्मदिन की बधाई दी। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच लंबी उम्र और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की कामना की गई।
भाजपा और समाजसेवियों की रही भारी भागीदारी
कार्यक्रम में भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, राजेश गोयल, महेश शर्मा, सुधीर राठौर, रोहित कत्याल, मनमोहन कुशवाह, विवेक धर्मेश, महिला मोर्चा अध्यक्ष उपमा गुप्ता, अतुल गर्ग, मंडल अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, धर्मवीर लोधी, विवेक लोधी, राहुल वैध, संध्या माहौर, कौशल चौहान, जय सिंह सरदारा, विजय कुमार, विपिन उपाध्याय, अशोक अग्रवाल सहित कई गणमान्य कार्यकर्ता व नागरिक उपस्थित रहे।