पंजाबी विरासत का होली मिलन समारोह, भाजपा महानगर अध्यक्ष का स्वागत
आगरा। रंग पंचमी महोत्सव के अवसर पर पंजाबी विरासत परिवार द्वारा साकेत कॉलोनी स्थित होली लाइट स्कूल में आयोजित किए गए पंजाबी विरासत के होली मिलन समारोह में भाजपा के महानगर अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता समेत अन्य भाजपा नेताओं का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पंजाबी विरासत के अध्यक्ष पूरन डावर, कार्यकारी अध्यक्ष अनिल वर्मा, महामंत्री बंटी ग्रोवर, संरक्षक चरणजीत थापर, वीर महेंद्र पाल सिंह, रानी सिंह, मंत्री रवी नारंग, हिमांशु सचदेवा, कुसुम महाजन मीडिया प्रभारी भूपेश कालरा, मनु महाजन व सभी पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
गणेश और सरस्वती वंदना के बाद स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। होली खेले रघुवीरा... आदि गीतों की प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया। कार्यक्रम में भाजपा के नये महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता का पंजाबी विरासत परिवार द्वारा फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। उनके साथ आए भाजपा महानगर उपाध्यक्ष मुनेंद्र जादौन, युवा मोर्चा नेता गौरव राजावत का भी स्वागत किया गया।
पंजाबी विरासत परिवार हर सांस्कृतिक पर्व को बड़ी धूमधाम से मनाता है। सेवा में सदैव अग्रणी रहता है। इस दौरान विरासत के अंजना असीजा, सुनीता मेहता, कुलदीप कोहली, गुरमीत सेठी स्वच्छता अभियान के सलाहकार सरदार बलजीत सिंह,पार्षदगण शरद चौहान, रेणु गुप्ता, पूजा वाल्मीकि, धीरज कोहली, नरेंद्र तनेजा, राज कुमार घई,सुनीता मेहता, कमलजीत कौर ,मोनिका सचदेवा, राज सेठ कपूर, यश, राहुल व अन्य सभी पदाधिकारी, व सदस्य मौजूद रहे। होली लाइट स्कूल एवं पंजाबी विरासत के मंत्री रवी नारंग ने सभी का स्वागत किया।