समाज की शख्सियत का घर जाकर सम्मान

आगरा। अखिल भारतीय कुलश्रेष्ठ महासभा द्वारा आज हाल ही में आर्य रत्न से सम्मानित उमेश चंद कुलश्रेष्ठ का समाज की ओर से सम्मान किया गया।

Nov 12, 2024 - 01:00
 0
समाज की शख्सियत का घर जाकर सम्मान
हाल ही आर्य रत्न सम्मान से सम्मानित उमेश कुलश्रेष्ठ का सम्मान करते अभा कुलश्रेष्ठ महासभा के पदाधिकारी व अन्य।

सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक प्रकाश कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने आर्य रत्न पं उमेश चंद्र कुलश्रेष्ठ के निवास स्थान पर जाकर उन्हें सम्मानित किया। उन्हें भगवान श्री चित्रगुप्त जी की तस्वीर भेंट की गई। 

सभा के पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने आर्य रत्न उमेश कुलश्रेष्ठ से आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की। वह समाज की आध्यात्मिक उन्नति के लिए लगातार चिंतन भी करते रहते हैं। उन्होंने सभा के पदाधिकारियों के साथ अपनी योजना साझा की।

स्वागत व सम्मानित करने वालों में अनुराग मोहन कुलश्रेष्ठ, एड योगेश कुलश्रेष्ठ, मुकेश चंद कुलश्रेष्ठ, सुनील कुलश्रेष्ठ, युवा शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुलश्रेष्ठ 'राजू', महासचिव अंकुर कुलश्रेष्ठ और युवा शाखा आगरा के अध्यक्ष अंजुल आदि शामिल थे।

SP_Singh AURGURU Editor