बल्केश्वर महादेव मेले में सहयोगियों का सम्मान, भ्रष्टाचारमुक्त व्यवस्था बनी मिसाल

आगरा। बल्केश्वर महादेव मेला समिति द्वारा श्रावण मास के दूसरे सोमवार को आयोजित बल्केश्वर महादेव मेला इस वर्ष भी पूरी तरह सफल, सुव्यवस्थित और भ्रष्टाचारमुक्त रहा। समिति ने बुधवार रात बल्केश्वर स्थित महालक्ष्मी मंदिर में मेले के आयोजन में योगदान देने वाले सभी सहयोगियों, कार्यकर्ताओं और अधिकारियों को पटका पहनाकर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

Jul 23, 2025 - 21:16
 0
बल्केश्वर महादेव मेले में सहयोगियों का सम्मान, भ्रष्टाचारमुक्त व्यवस्था बनी मिसाल
श्री महालक्ष्मी मंदिर बल्केश्वर में बल्केश्वर मेला सफल बनाने वाले सहयोगियों का सम्मान करते बल्केश्वर महादेव मेला समिति के पदाधिकारी।

श्रद्धा के साथ व्यवस्था की मिसाल

मेला संयोजक एवं पार्षद हरिओम बाबा ने कहा कि समिति के प्रयासों से इस बार मेले में किसी भी प्रकार की उगाही नहीं होने दी गई। ठेल और फड़ वालों को बिना किसी शुल्क के स्थान उपलब्ध कराए गए और भक्तों को सीमित दरों पर झूले व अन्य सुविधाएं प्रदान की गईं।

समिति अध्यक्ष महेश निषाद ने क्षेत्रवासियों का आभार जताते हुए कहा कि सामूहिक सहयोग से यह आयोजन एक आदर्श मिसाल बन गया।

भक्तों की सेवा को सर्वोपरि रखा

कोषाध्यक्ष निखिल गोयल ने बताया कि खोया-पाया केंद्र, आइसक्रीम वितरण, सुरक्षा व्यवस्था में प्रशासन का सहयोग जैसे सभी पहलुओं पर ध्यान दिया गया। बल्केश्वर मेला इतिहास में पहली बार खाटू श्याम बाबा का अलौकिक दरबार भी सजाया गया, जिसने भक्तों को आध्यात्मिक अनुभव से भर दिया।

प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान

इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि एसीपी पीयूष कांत राय, सेनेटरी इंस्पेक्टर रोहित सिंह, थाना प्रभारी सुनीत शर्मा, चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार व रचना गुप्ता को भी समिति द्वारा सम्मानित किया गया।

आयोजन में रही जनप्रतिनिधियों की भी भागीदारी

समारोह में मुख्य संरक्षक पूर्व पार्षद ताराचंद मित्तल 'तोती भाई', संरक्षक इंदर डाबर, डॉ. गिरधर शर्मा, पूर्व पार्षद विमल गुप्ता, महामंत्री ब्रह्मा गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. महेश फौजदार, राजकुमार गोयल बॉबी, भोलानाथ अग्रवाल, अरुण शिरोमणि, मुन्नू चौबे, सुरेश बरेजा, संतोष गुप्ता, कपूरचंद रावत, द्वारका प्रसाद गूंबर, निश्चल गोयल, स्पर्श जैन, हनी मित्तल, जतिन मंगलानी, प्रवीण आर्य, मनीषा भरतिया, कुमकुम उपाध्याय, पूजा जैन, बबली जैन, ममता सिंघल, आशा अग्रवाल, शशि गुप्ता, शीतल अग्रवाल, मीनाक्षी शर्मा, विश्वनाथ भारद्वाज, मयंक खंडेलवाल, मनोज तोमर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor