माता वैष्णों के दरबार में हाजिरी लगाने बेलनगंज के सैकड़ों भक्त कल रवाना होंगे

आगरा। आगरा के भक्तजन मां वैष्णों देवी के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए तीन जनवरी को टूंडला रेलवे स्टेशन से प्रस्थान करेंगे। माता के दरबार में देवी जागरण और भण्डारे का आयोजन होगा। लगभग 350 भक्तगण अखण्ड ज्योति के साथ प्रस्थान करेंगे।

Jan 2, 2025 - 18:17
 0
माता वैष्णों के दरबार में हाजिरी लगाने बेलनगंज के सैकड़ों भक्त कल रवाना होंगे
  माता वैष्णों के दरबार में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते आस्था भक्त मंडल, बेलनगंज के सदस्य।  

-अखण्ड ज्योति के साथ प्रस्थान करेंगे, कटरा में होगा देवी जागरण और भंडारा

इस वृहद आयोजन के लिए आज प्रातः बेलनगंज से आस्था भक्ति मण्डल के सदस्यों द्वारा वैष्णों देवी मंदिर में भण्डारे के लिए ट्रक रवाना किया कर दिया गया। मां वैष्णों देवी की शरण में 21वें देवी जागरण, भजन संध्या व भण्डारे के आयोजन के लिए आस्था भक्ति मण्डल द्वारा भक्तिभाव के साथ तैयारियां की जा रही रही हैं।

यह जानकारी आज होटल आशादीप में आयोजित आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में संस्थापक राजू भगत, अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, राकेश अग्रवाल ने दी। सभी भक्तों ने माता वैष्णों देवी के भजनों और जयकारों के भक्तिमय वातावरण के बीच कार्यक्रम की सम्पूर्ण जानकारी दी।

बताया कि आस्था भक्ति मण्डल बेलनगंज द्वारा तीन जनवरी को यात्रा रवाना होगी। चार जनवरी को वैष्णों देवी कटरा चौक पर रात आठ बजे देवी जागरण आयोजित किया जाएगा। छह  जनवरी को कटरा चौक पर ही सुबह 11 बजे भण्डारा व हवन का आयोजन होगा।

भजन संध्या में इंडियन आइडल फेम सुमित सैनी संग कानपुर के जीत अलबेला, गिरजेश मुद्गल, रोहित जादौन, ममता भारती अपने भक्तिमय सुरों से भक्ति के रंग बिखेरेंगे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से संजय गुप्ता, विद्युत अग्रवाल पवन पाराशर, नीलेश गोयल, दीपक ढल, भानुप्रताप सिंह, विवेक गर्ग, अमित खंडेलवाल, बलवीर, ऋषभ, अमन, संजय बंसल, अनिल खंडेलवाल, रविन्द्र गोयल, सनी गोयल, योगेश भारद्वाज, वंशी पंडित, रविन्द्र अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

SP_Singh AURGURU Editor