आगरा मे रील बनाता युवक चौथी से तीसरी मंजिल पर गिरा, सिर धड़ से अलग हुआ, सर्राफ़ा बाजार में मची खलबली

आगरा। वीडियो रील बनाने के चक्कर में एक दर्दनाक हादसे में युवक की गर्दन धड़ से अलग हो गई। सर्राफा बाज़ार में घटना की जानकारी मिलते ही खलबली मच गई। पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Oct 19, 2024 - 14:35
Oct 19, 2024 - 14:37
 0
आगरा मे रील बनाता युवक चौथी से तीसरी मंजिल पर गिरा, सिर धड़ से अलग हुआ, सर्राफ़ा बाजार में मची खलबली

घटना नमक की मंडी स्थित जौहरी प्लाजा की है। प्लाजा में सर्राफ़ा कारोबारियों की दुकानें हैं। यहीं के एक प्रतिष्ठान में काम करने वाला युवक स्लो मोशन में वीडियो रील बना रहा था। 

वीडियो रील बनाते समय वह जाल को उठा रहा था तभी वह चौथी मंजिल से तीसरी मंजिल पर गिर पड़ा और जाल युवक की गर्दन पर गिर गया। जिसकी वजह से उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई। युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना क़रीब पूर्वाह्न 11 बजे की बताई जा रही है।

दर्दनाक हादसे के बाद जोहरी प्लाजा में लोगों में खलबली मच गई। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुँच गई। पुलिस घटना की पड़ताल शुरू कर दी।

SP_Singh AURGURU Editor