भाजपा के सक्रिय सदस्य सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को पढ़ाया पार्टी की रीति नीति का पाठ
आगरा। भारतीय जनता पार्टी दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय सदस्य सम्मेलन में वक्ताओं ने सक्रिय सदस्यों को पार्टी की रीति नीति का पाठ पढ़ाते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आवाहन किया।
पुलिस लाइन रोड स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि भाजपा नेता सुनील टंडन, राजकुमार अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, एमएलसी विजय शिवहरे, प्रमोद गुप्ता, डॉ रामबाबू हरित ने भाजपा संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया।
इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक उत्तर प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा भाजपा इकलौती ऐसी पार्टी है, जिसमें लोकतांत्रिक व्यवस्था का पारदर्शिता पूर्वक निर्वहन किया जाता है। उन्होंने कहा भाजपा के लिए सत्ता नहीं राष्ट्र सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि सक्रिय सदस्य पार्टी के आधार स्तंभ हैं, जिनके कंधों पर केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की बड़ी जिम्मेदारी है। इस मौके पर उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ आगरा की वर्षों पुरानी जल समस्या के समाधान के लिए गंगाजल की उपलब्धता और बेहतर स्वास्थ्य के लिए सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज के अपग्रेडेशन की जानकारी भी कार्यकर्ताओं के बीच में साझा की।
सक्रिय सदस्य सम्मेलन को भाजपा नेता राजकुमार अग्रवाल, सुनील टंडन, एमएलसी विजय शिवहरे, प्रमोद गुप्ता और डॉ. रामबाबू हरित सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संबोधित किया। उन्होंने पार्टी की रीति नीति से सक्रिय सदस्यों को रूबरू कराया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कार्यकर्ताओं की लगन मेहनत और पार्टी के नेतृत्व की दूरगामी सोच से आज भाजपा विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में स्थापित है। सभी कार्यकर्ताओं और हम सब की जिम्मेदारी बनती है कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाया जाए।
इनकी रही मौजूदगी
भाजपा दक्षिण विधानसभा के सक्रिय सदस्य सम्मेलन में कार्यक्रम संचालक दीपक खरे, हेमंत भोजवानी, डॉ अलौकिक उपाध्याय, वीरेंद्र श्रीवास्तव, देवेश पचौरी, राजू कुशवाहा, राजेश प्रजापति, आदेश सिंघल, पार्षद रवि माथुर, राकेश जैन, धीरज जैन, मीनाक्षी वर्मा, रेनू गुप्ता, संजय जैन, राजू मेहरा, ज्ञानेंद्र कुलश्रेष्ठ, श्याम बाबू शर्मा, प्रदीप उप्रैति, राजीव लवानिया, मंजू प्रजापति, ओम प्रताप सिंह, सुनील करमचंदानी और रोहित कत्याल सहित दक्षिण विस क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष, क्षेत्रीय पार्षद एवं पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।