इंडियन क्लब को मिला नया नेतृत्व! सुधीर भोजवानी निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए, नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
आगरा। सुभाष पार्क स्थित प्रतिष्ठित इंडियन क्लब को नया नेतृत्व मिल गया है। क्लब के वार्षिक चुनाव में सुधीर भोजवानी निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। उनके साथ राधेश्याम बंसल सचिव, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल उपाध्यक्ष, सुशील कपूर कोषाध्यक्ष सहित पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित हुई। शनिवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने क्लब को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने माला पहनाकर नई कार्यकारिणी का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुधीर भोजवानी ने बताया कि इंडियन क्लब की वार्षिक जनरल हाउस बैठक 12 जुलाई 2026 को क्लब परिसर में आयोजित की गई थी, जिसमें वार्षिक चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से 26 जुलाई 2026 को शाम 5 बजे से 7 बजे तक मतदान का समय निर्धारित किया गया।
चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के लिए क्लब के सदस्यों की सहमति से अतुल गुप्ता को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया, जबकि उनके सहयोग के लिए रंजीत सामा को संयोजक बनाया गया।
उन्होंने बताया कि 17 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए गए। नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई निर्धारित थी, जबकि 24 जुलाई को शाम 5 बजे तक नाम वापस लेने का समय तय किया गया था।
अध्यक्ष पद के लिए सुधीर भोजवानी, वीएन गुप्ता और राजेश मित्तल ने नामांकन दाखिल किया था। हालांकि 24 जुलाई को वीएन गुप्ता और राजेश मित्तल ने अपने नामांकन वापस ले लिए, जिसके बाद सुधीर भोजवानी को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर दिया गया।
इसी प्रकार राधेश्याम बंसल सचिव, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल उपाध्यक्ष, सुशील कपूर कोषाध्यक्ष तथा प्रमोद वर्मा, अखिलेश गुप्ता, राकेश गुप्ता, राजेश लालवानी, कैलाश नाथ केसरी और निर्मल सिंह सिसोदिया कार्यकारिणी सदस्य के रूप में निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
शपथ ग्रहण समारोह में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने क्लब के विकास, सदस्यों के हितों की रक्षा तथा सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को नई गति देने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर राजेश मित्तल, सुखदेव गिदवानी, रविंदर अरोड़ा, अनिल गुप्ता, लक्ष्मण गर्ग, वीएन गुप्ता, मुकेश गुप्ता, राजेश अग्रवाल, आजाद कुमार कर्दम, लक्ष्मी नारायण, सुशील कपूर, दयाल लालवानी, योगेश गुप्ता, श्याम सुंदर मिश्रा, तिलक राज गोकुलानी, खान साहब, विनोद जैन, श्याम राजपाल, मनमोहन सिंह सहित बड़ी संख्या में क्लब के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।