अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक डॉक्टर वेद प्रकाश भारद्वाज का निधन

आगरा। जालमा संस्थान को विश्व पटल पर पहचान दिलाने वाले पूर्व निदेशक एवं अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक डॉक्टर वेद प्रकाश भारद्वाज का निधन हो गया है।

Sep 16, 2024 - 22:47
 0
अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक डॉक्टर वेद प्रकाश भारद्वाज का निधन

उनके निधन की सूचना मिलते ही शहर के तमाम लोग उनके आवास पर पहुंच गए। उनका अंतिम संस्कार विद्युत शवदाह गृह पर सुबह नौ बजे किया जाएगा।

डॉ वेद प्रकाश भारद्वाज ने भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में लंबे समय तक अनुसंधान क्षेत्र में सेवाएं दी। उन्होंने कुष्ठ रोग के साथ-साथ कैंसर पर भी अनेक शोध किए। उनकी धर्मपत्नी डॉक्टर मधु भारद्वाज वर्तमान में सहायक निदेशक राजभाषा के पद पर हैं। उनके पुत्र संकल्प भारद्वाज और पुत्रियां गरिमा भारद्वाज और उपलब्धि भारद्वाज हैं।