अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों ने आगरा की आकांक्षा के शोध को उत्कृष्ट माना, सम्मानित

आगरा। कोलकाता के नीयोटिया विश्वविद्यालय में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में आगरा की बेटी आकांक्षा यादव को उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

Sep 18, 2024 - 11:21
 0
अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों ने आगरा की आकांक्षा के शोध को उत्कृष्ट माना,  सम्मानित

2 दिन तक चले इस सेमिनार में देश-विदेश के जाने-माने विज्ञानियों ने शिरकत की थी। संपूर्ण भारत में शोध कर रहे एक 174 शोधार्थियों के शोध पत्रों में से 22 को विशिष्ट शोध के लिए सम्मानित किया गया, जिनमें से एक आगरा की आकांक्षा यादव भी थीं।

आकांक्षा यादव प्रयागराज स्थित स्वाट विश्वविद्यालय की शोधार्थी हैं और आगरा के वरिष्ठ सपा नेता अवनींद्र यादव की पुत्री हैं।