संकल्प के नव संवत्सर उत्सव का हुआ आमंत्रण पत्र विमोचन

आगरा। शहीद स्मारक पार्क में आज संकल्प नव संवत्सर उत्सव का आमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया।

Mar 27, 2025 - 20:06
 0
संकल्प के नव संवत्सर उत्सव का हुआ आमंत्रण पत्र विमोचन
शहीद स्मारक पार्क में नव संवत्सर उत्सव के पोस्टर का विमोचन करते संकल्प संस्था के सदस्य।

संस्था के अध्यक्ष ब्रजेश पंडित ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी संकल्प सेवा संस्था द्वारा संकल्प नव संवत्सर उत्सव का आयोजन आगामी 29 मार्च को शाम 4 बजे से माँ दुर्गा मंदिर नामनेर पर आयोजित किया जा रहा है।

उत्सव में सदस्य और उनके परिवारीजनों द्वारा नृत्य,गायन,कविता पाठ कर उत्सव मनाया जाएगा।सभी सनातन प्रेमी उत्सव में आमंत्रित हैं। इस अवसर पर अलका सिंह शर्मा ने कहा कि सनातन परंपरा के इस नव संवत्सर पर सभी उत्सव मनाएं एवं परस्पर बधाई प्रेषित करें।

इस अवसर पर अंशुल पंडित, शिल्पी नंदा, तीर्थ राज दुबे मन्नू, गिरबल प्रताप, मधु दुबे, अर्जुन सिंह, विनीता सिंह, आशीष लवानियां, अर्जुन सिंह, टोनी फास्टर आदि उपस्थित रहे।