लेबनान पर इजरायली हमले से ईरान नाराज, अमेरिका संग वार्ता रोकी, होर्मुज  का खुलना भी लटका

ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत बंद करने की घोषणा की है। लेबनान पर इजरायल के लगातार हमले को देखते हुए ईरान ने ये कदम उठाया है। 

Jun 1, 2026 - 20:29
 0
लेबनान पर इजरायली हमले से ईरान नाराज, अमेरिका संग वार्ता रोकी, होर्मुज  का खुलना भी लटका

तेहरान। ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत बंद करने की घोषणा की है। लेबनान पर इजरायल के लगातार हमले को देखते हुए ईरान ने ये कदम उठाया है। ईरान मध्यस्थों के जरिए अमेरिका को कोई संदेश नहीं भेजेगा। लेबनान और गाजा से जुड़ी ईरान की शर्तें जबतक पूरी नहीं हो जातीं, तब तक वह राजनयिक बातचीत फिर से शुरू नहीं करेगा।

ईरान के कहा है कि इजरायल लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। न्यूज एजेंसी तसनीम की रिपोर्ट में ये भी बताया कि लेबनान में इजरायल के लगातार हो रहे अपराधों को देख रहे हैं। इजरायल ने लेबनान सहित सभी मोर्चों पर सीज फायर का उल्लंघन किया है। इसलिए ईरानी वार्ताकार टीम मध्यस्थों के जरिए चल रही अपनी बातचीत को रोक रही है।

इसे अमेरिका-ईरान के बेहद नाजुक सीजफायर के लिए किये जा रहे प्रयासों को बड़ा झटका माना जा रहा है। इसी के साथ दुनिया के सबसे अहम ऊर्जा गलियारों में से एक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के जल्द खुलने की अटकलों पर विराम लग गया है। तसनीम की रिपोर्ट के बाद तेल की कीमतों में 5 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल देखा जा रहा है।

ईरान का लंबे समय से यह तर्क रहा है कि सीजफायर के दायरे में न सिर्फ अमेरिका बल्कि उससे जुड़े सहयोगियों की कार्रवाइयाँ भी शामिल होनी चाहिए। तसनीम ने बताया कि जब तक लेबनान और गाजा में इजरायली सेना के ऑपरेशन्स को रोकने की ईरान की माँगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक आगे कोई भी कूटनीतिक बातचीत होगी।

सीजफायर वार्ता को लेकर आईआरजीसी भी अब ड्राइविंग सीट पर है। तसनीम ने यह भी संकेत दिया कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ईरान की कूटनीतिक और सुरक्षा संबंधी भूमिका निभाना शुरू कर दिया है।

इसके साथ ट्रंप के उन दावा को हवा निकल गई है जिसमें उन्होंने कहा था कि ईरान हमलों के बाद भी अमेरिका से समझौता करना चाहता है। अमेरिकी सेना का कहना है कि एक अमेरिकी ड्रोन मार गिराए जाने के बाद उसने ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमला किया। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स का दावा है कि उन्होंने अमेरिका के इस्तेमाल किए जाने वाले एक एयरबेस को निशाना बनाकर इसका जवाब दिया।