आगरा व्यापार मंडल की रक्तदान पहल को जय झूलेलाल सेवा संगठन का समर्थन

आगरा। आगरा में समाजसेवा और जनसुरक्षा को समर्पित एक नई मिसाल कायम हुई है। आगरा व्यापार मंडल द्वारा 31 अगस्त को आयोजित किए जा रहे तृतीय विशाल रक्तदान शिविर को अब जय झूलेलाल सेवा संगठन का सक्रिय समर्थन प्राप्त हो गया है।

Jul 31, 2025 - 13:51
 0
आगरा व्यापार मंडल की रक्तदान पहल को जय झूलेलाल सेवा संगठन का समर्थन
कमला नगर स्थित सिंधु भवन में जय झूलेलाल सेवा संगठन के अध्यक्ष परमानंद अतवानी को रक्तदान शिविर के रजिस्ट्रेशन पत्र सौंपते हुए आगरा व्यापार मंडल अध्यक्ष टी.एन. अग्रवाल, मंत्री राजीव गुप्ता, राकेश बंसल, राजेश अग्रवाल, योगेश रखवानी, संदीप गुप्ता आदि।

गुरुवार को कमला नगर स्थित सिंधु भवन में आयोजित बैठक में जय झूलेलाल सेवा संगठन ने इस अभिनव पहल में पूर्ण सहयोग देने की घोषणा की। बैठक में संगठन अध्यक्ष परमानंद अतवानी को शिविर का रजिस्ट्रेशन पत्र व्यापार मंडल अध्यक्ष टी.एन. अग्रवाल ने सौंपा।

रक्तदान के साथ मिलेगा ब्रांडेड हेलमेट – सेवा के साथ सुरक्षा का संदेश

व्यापार मंडल अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने जानकारी दी कि यह रक्तदान शिविर 31 अगस्त को रामस्वरूप गर्ल्स इंटर कॉलेज, दरेसी नं. 1 पर सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक आयोजित होगा। इस शिविर की विशेष बात यह होगी कि प्रत्येक रक्तदाता को एक ब्रांडेड हेलमेट भेंट किया जाएगा। जय झूलेलाल सेवा संगठन के अध्यक्ष परमानंद अतवानी ने कहा कि संस्था प्रचार-प्रसार, ऑनलाइन पंजीकरण और स्वयंसेवकों की व्यवस्था में सक्रिय भागीदारी निभाएगी।

ऑनलाइन पंजीकरण सुविधा चालू, उत्साह बढ़ा

शिविर संयोजक योगेश रखवानी ने बताया कि रक्तदाताओं की सुविधा हेतु ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा प्रारंभ कर दी गई है, जिससे इच्छुक लोग अपने स्लॉट पहले से आरक्षित कर सकें।

इस मौके पर व्यापार मंडल से महामंत्री अशोक मंगवानी, कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, संगठन महामंत्री राकेश बंसल, संयोजक योगेश रखवानी, राजीव गुप्ता, संदीप गुप्ता, राजेश अग्रवाल, बृजमोहन रेपुरिया, उपाध्यक्ष रमेश कल्याणी, मेघराज, दर्शन थावानी, लक्ष्मण रामत्री, जय किशन बुधरानी, गुरमुख वयानी, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Bottom of Form

SP_Singh AURGURU Editor