जनकपुरी महोत्सव-2026 का विधिवत श्रीगणेश, अशोक कुमार गोयल बनेंगे राजा जनक और लता गोयल निभाएंगी रानी सुनयना की भूमिका, केंद्रीय कार्यालय का विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने किया उद्घाटन
आगरा। उत्तर भारत के सबसे प्रतिष्ठित और भव्य धार्मिक आयोजनों में शामिल श्री जनकपुरी महोत्सव-2026 का विधिवत शुभारंभ गुरुवार को भावना एस्टेट आवासीय परिसर स्थित क्लब हाउस में वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुआ। इस अवसर पर जनकपुरी महोत्सव-2026 के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने फीता काटकर किया। समारोह में एकेजी ग्रुप के प्रमुख अशोक कुमार गोयल को राजा जनक तथा उनकी धर्मपत्नी लता गोयल को रानी सुनयना के स्वरूप के रूप में घोषित किया गया। साथ ही महोत्सव की पहली कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए आयोजन को ऐतिहासिक, दिव्य और भव्य स्वरूप देने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जनकपुरी महोत्सव समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार (राजू यादव) एवं उनकी पत्नी अनीता यादव द्वारा वैदिक रीति से हवन-पूजन पूर्ण कर किया गया। इसके बाद केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन हुआ।
अपने संबोधन में विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि पहली बार भावना एस्टेट क्षेत्र को उत्तर भारत के सबसे प्रसिद्ध धार्मिक आयोजनों में शामिल जनकपुरी महोत्सव की मेजबानी का अवसर मिला है। प्रभु श्रीराम और माता सीता के पावन विवाह प्रसंग पर आधारित यह आयोजन क्षेत्र के विकास, सामाजिक समरसता और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार का प्रभावी माध्यम बनेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह आयोजन नई पीढ़ी में भारतीय संस्कृति के प्रति श्रद्धा, संस्कार और गौरव की भावना को और मजबूत करेगा।
समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार (राजू यादव) ने घोषणा करते हुए बताया कि अशोक कुमार गोयल राजा जनक और लता गोयल रानी सुनयना का स्वरूप निभाएंगी। उन्होंने कहा कि जनकपुरी महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आदर्श पारिवारिक मूल्यों और सनातन परंपराओं का जीवंत उत्सव है। उन्होंने बताया कि यह प्रथम कार्यकारिणी घोषित की गई है तथा अन्य पदाधिकारियों की घोषणा शीघ्र की जाएगी।
कार्यकारिणी की घोषणा
घोषित कार्यकारिणी में भगत सिंह बघेल, डॉ. ए.के. सिंह एवं अशोक कुमार गुप्ता को मार्गदर्शक बनाया गया है। संतोष कटारा मुख्य संरक्षक, संजय गोयल (पूर्व अध्यक्ष, नेशनल चेम्बर, आगरा) मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मनोज बंसल (अध्यक्ष, नेशनल चैम्बर, आगरा) मुख्य संयोजक, धर्मेश जैन मुख्य समन्वयक, अंकुश मित्तल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनोज जादौन महामंत्री, आकाश गोयल ग्वाला कोषाध्यक्ष, राणा सुशील सिंह मीडिया प्रभारी तथा अरविन्द शर्मा स्वागताध्यक्ष बनाए गए हैं।
वैदेही का कन्यादान जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य
राजा जनक के स्वरूप की घोषणा के बाद अशोक कुमार गोयल और उनकी पत्नी लता गोयल भावुक हो उठे। अशोक कुमार गोयल ने कहा कि माता जानकी के पिता के रूप में कन्यादान करने का अवसर मिलना उनके जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य है। यह प्रभु श्रीराम और माता जानकी की असीम कृपा है।
उन्होंने बताया कि वे मूल रूप से रावतपाड़ा तथा वर्तमान में नेहरू नगर के निवासी हैं और शहर के प्रतिष्ठित रियल एस्टेट उद्यमी हैं। उनके परिवार में दो पुत्र शोभित गोयल एवं मोहित गोयल, पुत्री अनुप्रिया गोयल (कंपनी सेक्रेटरी), पुत्रवधुएं स्मृति और रिनी, तथा नाती-पोते खुश, अवंतिका, अनाया और वेदा हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पुत्री का विवाह अभी होना शेष है, उससे पहले माता जानकी के पिता बनने का अवसर मिलना ईश्वर की विशेष कृपा है।
बड़ी संख्या में गणमान्य लोग रहे मौजूद
समारोह में पूर्व घोषित राजा दशरथ के स्वरूप संजय सिंघल, रानी कौशल्या के स्वरूप नीता सिंघल, रजत सिंघल, निमिषा सिंघल, मोनिका जौहरी तथा अजय कुमार गर्ग (आवागढ़) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इसके अलावा राजा सिंह चौहान, जी.पी. सिंह, रामचंद्र राणा, आर.डी. सारस्वत, नीरज मिश्रा, अरुण गुप्त, दीपक माहेश्वरी, नरेंद्र शर्मा, धीरज कुमार शर्मा, लोकेंद्र कुमार संत, नरेंद्र सेंगर, अनुज, जी.पी. अग्रवाल, विश्वनाथ जुनेजा, निमित्त पोरवाल, अखिलेश दुबे, डॉ. गजेंद्र सिंह तोमर, नरेश सिंह जादौन, ऋषि खंडेलवाल, प्रभाकर शर्मा, सत्यवीर सिंह, अभिनव (शिवा) यादव, ठाकुर सतीश जादौन, क्षेत्रीय पार्षद वेद प्रकाश गोस्वामी, साहूकार उपाध्याय, राजकुमार खत्री, डॉ. शीतल अग्रवाल, सचिन जैन, तिलक राज अरोड़ा, सुनील पाठक, डॉ. अनुराधा चौहान, भोले शंकर चौहान, बृजभूषण मिश्रा, हेमंत जादौन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
श्री रामलीला कमेटी की ओर से महामंत्री राजीव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ताराचंद अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल (पोली भाई), मुकेश जौहरी, विजय गोयल, संजय तिवारी, जगदीश बागला, अंजुल बंसल (कोऑर्डिनेटर), रमेश शर्मा (उपमंत्री), महेश अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल (सहायक मंत्री), राहुल गौतम (मीडिया प्रभारी) तथा आनंद मंगल (कोऑर्डिनेटर) भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।