मोदी-ट्रंप के बीच अहम वार्ता,  भारत-अमेरिका साझेदारी को आगे बढ़ाने पर सहमति,  कई मुद्दों पर भी हुई चर्चा

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बुधवार को फोन पर अहम बातचीत हुई । जिसमें व्यापार, टेक्नोलॉजी समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

Sep 30, 2026 - 19:53
 0
मोदी-ट्रंप के बीच अहम वार्ता,  भारत-अमेरिका साझेदारी को आगे बढ़ाने पर सहमति,  कई मुद्दों पर भी हुई चर्चा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार शाम को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात की। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, टेक्नोलॉजी और आपकी सहयोग समेत कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई। दोनों देश अपनी 'व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी' को आगे बढ़ाने के लिए करीबी संपर्क बनाए रखने पर सहमत हुए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि 'अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ सार्थक बातचीत हुई। हमने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, अहम टेक्नोलॉजी और अन्य क्षेत्रों में अपने आपसी सहयोग की समीक्षा की। हम अपनी 'व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी' को आगे बढ़ाने के लिए करीबी संपर्क बनाए रखने पर सहमत हुए।'

पीएम मोदी ने बतााय कि 'हमने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया, जिसमें वैश्विक शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए चल रहे प्रयास भी शामिल हैं।'