खट्टर ने सीकरी क्षेत्र की नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों में विकास कार्यों के प्रस्ताव मांगे

आगरा। केंद्रीय शहरी विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री मनोहरलाल खट्टर ने फतेहपुरसीकरी संसदीय क्षेत्र की नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों में होने वाली सीवर समेत अन्य विकास कार्यों के प्रस्ताव मांगे हैं।

Feb 6, 2025 - 23:03
 0
खट्टर ने सीकरी क्षेत्र की नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों में विकास कार्यों के प्रस्ताव मांगे
दिल्ली में केंद्रीय शहरी विकास एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात करते सांसद राज कुमार चाहर। साथ हैं सुभाष चौधरी और धरम चौधरी।  

भाजपा सांसद और भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज कुमार चाहर ने आज मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर अपने क्षेत्र की नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई। सांसद चाहर ने मंत्री को बताया कि फतेहपुर सीकरी और बाह नगर पालिकाओं में की अनुपलब्धता है जबकि अछनेरा नगर पालिका में 1960 की डाली गई सीवर लाइन की सीवर लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। 

श्री चाहर अलावा, किरावली खेरागढ़ जगनेर फतेहाबाद पिनाहट आदि नगर पंचायतों में सीवर लाइन बिछाने पर भी चर्चा हुई। श्री खट्टर ने सांसद चाहर से कहा कि वे इन नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव बनाकर दें।

इस मुलाकात के दौरान फरीदाबाद जिला परिषद के वाइस चेयरमैन सुभाष चौधरी एवं धरम चौधरी भी उपस्थित थे।

SP_Singh AURGURU Editor