अभिनेत्री कीर्ति सुरेश जल्द ही करेंगी शादी

मुंबई। साउथ की एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश बहुत जल्द अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड एंटनी थट्टिल से शादी करने जा रही हैं। एक्ट्रेस ने खुद इसकी जानकारी दी है। कीर्ति और एंटनी इसी साल 12 दिसंबर को शादी करेंगे। ऐसे में उनकी शादी की रस्मों, वेडिंग थीम से लेकर सभी फंक्शन्स की डिटेल्स सामने आ गई हैं।

Dec 1, 2024 - 13:04
Dec 1, 2024 - 13:05
 0
अभिनेत्री कीर्ति सुरेश जल्द ही करेंगी शादी

कीर्ति ने हाल ही में अपनी शादी की अनाउंसमेंट की थी। उन्होंने कहा था कि मैं अगले महीने शादी कर रही हूं। इसलिए मैं श्रीवरु के दर्शन के लिए आई हूं। शादी गोवा में होगी।

बिजनेस टूडे की मानें तो कीर्ति सुरेश और एंटनी थट्टिल एक ही दिन में दो बार अपनी शादी का जश्न मनाएंगी। कपल 12 दिसंबर की सुबह गोवा में ट्रेडिशनल हिंदू रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंधेगा। इस दौरान कीर्ति एक शानदार मदीसर पहनेंगी। इसके बाद कीर्ति और एंटनी सूरज ढलने के बाद शादी के वचन लेंगे। कीर्ति सुरेश और एंटनी थट्टिल की वेडिंग थीम पेस्टल और बेज होने वाली है। शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए रेशम का कुर्ता और वेट्टी अटायर के तौर पर तय किया गया है।  

कीर्ति सुरेश और एंटनी थट्टिल के वेडिंग फंक्शन 10 दिसंबर से शुरू होंगे। इस दिन केरल-थीम बेस्ड टोस्ट सेरेमनी होगी। इसके बाद 11 दिसंबर को सुबह ही संगीत का फंक्शन होगा। इसी शाम एक गेम इवेंट भी होगा। 12 दिसंबर को कीर्ति और एंटनी शादी के बंधन में बंधेगे और शादी की रात ही एक कैसीनो नाइट आफ्टर-पार्टी होगी। इस फंक्शन में कपल की फैमिली और करीबी दोस्त शामिल होंगे।