अपराध मीटिंग में सीपी ने डीसीपी और एसीपी को क्या निर्देश दिए, जानिए

आगरा। पुलिस कमिश्रर जे रविंद्र गौड़ बेहतर पुलिस के लिए प्रयासरत है। इसके लिए वह समय-समय पर निर्देश देते रहते हैं। वहीं खुद भी जिले भर के थानों पर नजर रखते हैं ताकि कोई पुलिसकर्मी खाकी की बदनामी नहीं कर सके। इसलिए वह डीसीपी, एसीपी के साथ मीटिंग करने दिशा निर्देश देते हैं और फिर कोतवालों के साथ बैठक करते हैं। वह सर्किल ऑफीसर के जरिए कोतवालों को सुधरने की नसीहत दे देते हैं। इस बार उन्होंने तीन सर्किल के चार थानों पर नाराजगी जताई है।

Nov 6, 2024 - 19:12
 0
अपराध मीटिंग में सीपी ने डीसीपी और एसीपी को क्या निर्देश दिए, जानिए


पुलिस कमिश्नर जे रविंद्र गौड़ ने पाक्षिक क्राइम मीटिंग में अधिकारियों को निर्देश दिए हैँ कि वह अपने कार्यालायों के साथ थानों पर भी नजर रखें। बीपीओ सिस्टम को चेक करते रहे। साथ ही सड़कों पर अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। थाना स्तर पर हर पीडि़त की सुनवाई हो, इस बात के लिए खुद ध्यान रखें। नई हिस्ट्रीशीट खोली जाए तो वहीं पुराने हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी की जाए। वहीं सोशल मीडिया पर नजर रखी जाए ताकि कोई माहौल खराब करने की साजिश न रच पाए। अपने अपने क्षेत्रों में संभ्रांत लोगों से पैठ बढ़ाएं ताकि कोई समस्या होने पर वह पुलिस से सीधे संपर्क कर सकें।