कुसियापुर हादसे को लेकर लक्ष्य परिवार ने स्थगित किया प्रतिभा सम्मान समारोह, दिवंगतों को श्रद्धांजलि

आगरा। लक्ष्य संस्था कार्यकारिणी की आपात बैठक आवास विकास कॉलोनी, सिकंदरा स्थित नंबरदार रेस्टोरेंट पर सायं 5 बजे आयोजित की गई। बैठक में ग्राम कुसियापुर, तहसील खेरागढ़ में देवी प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई दुखद घटना में समाज के 12 युवकों की असमय मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। उपस्थित सदस्यों ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Oct 6, 2025 - 18:38
 0
कुसियापुर हादसे को लेकर लक्ष्य परिवार ने स्थगित किया प्रतिभा सम्मान समारोह, दिवंगतों को श्रद्धांजलि
लक्ष्य संस्था की कार्यकारिणी बैठक में मौजूद पदाधिकारी और सदस्य।

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इस हृदयविदारक घटना को दृष्टिगत रखते हुए आगामी 12 अक्टूबर 2025 को प्रस्तावित प्रतिभा सम्मान समारोह को स्थगित किया जाए। संगठन ने कहा कि पूरा लक्ष्य परिवार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है और कार्यक्रम की नई तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी।

इस अवसर पर संरक्षक रतिराम वर्मा, संरक्षक आर.पी. सिंह, अध्यक्ष इं. किशोरी सिंह, महावीर सिंह वर्मा, श्रीमती मीना राजपूत, महेन्द्र पाल सिंह, गिरेंद्र सिंह, देवी सिंह राजपूत, डॉ. ए.के. सिंह राजपूत, महामंत्री लक्ष्मण सिंह राजपूत, ऑडिटर विजयपाल, नरेंद्र कुमार, भीम सिंह (कोषाध्यक्ष), वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश राजपूत, कोमल सिंह, गंगा प्रसाद, जवन सिंह आदि उपस्थित रहे।
महामंत्री लक्ष्मण सिंह राजपूत ने कहा कि समाज की यह अपूरणीय क्षति है। लक्ष्य परिवार हर संभव सहायता के लिए तत्पर रहेगा।

SP_Singh AURGURU Editor