युवक की हत्या करने वाले गैंग का लीडर मुठभेड़ में घायल, कुल आठ गिरफ्तार  

आगरा। नव वर्ष की पूर्व बेला पर कारगिल तिराहे के पास हुए गैंगवार में युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में थाना सिकंदरा पुलिस ने दोनों गैंग के आठ सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने एक बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। 

Jan 6, 2025 - 16:24
 0
युवक की हत्या करने वाले गैंग का लीडर मुठभेड़ में घायल, कुल आठ गिरफ्तार   
गैंगवार में युवक की हत्या के मामले में हुई गिरफ्तारियों की जानकारी देते डीसीपी सिटी सूरज राय।  

गौरतलब है कि 31 दिसंबर की रात कारगिल तिराहे के पास पान की दुकान पर कहासुनी के बाद हुई फायरिंग में एक युवक के पेट में गोली लग गई थी। उसकी कुछ ही देर बाद इलाज के दौरान मौत हो गई थी। दूसरे दिन पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिशें डालना शुरू कर दिया था। पुलिस के निशाने पर दोनों गैंग के सदस्य थे।

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि पुलिस ने दोनों गैंग के 8 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि गोली मारने वाले गैंगलीडर से पुलिस की मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगलीडर केडी पंडित घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डीसीपी ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त सिकंदरा, शाहगंज, जगदीशपुरा और अछनेरा के रहने वाले हैं। दोनों गैंग में लंबे समय से गैंगवार चल रहा था। पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने दो तमंचे, कई खोखे, कारतूस, कार, मोबाइल बरामद किया है। इन बदमाशों के खिलाफ शहर के अलग अलग थानों मैं कई केस दर्ज हैं।

SP_Singh AURGURU Editor