सावन आश्रम में जीवनदायी सेवा: 57 लोगों ने किया रक्तदान, केंद्रीय मंत्री बघेल ने किया शिविर का उद्घाटन

आगरा। बल्केश्वर स्थित सावन आश्रम में आयोजित रक्तदान शिविर ने समाजसेवा की नई मिसाल पेश की। कुल 57 लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन केंद्र राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदान के स्वास्थ्य लाभों पर प्रकाश डालते हुए केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी संगत को दी।

Jul 20, 2025 - 19:21
 0
सावन आश्रम में जीवनदायी सेवा: 57 लोगों ने किया रक्तदान, केंद्रीय मंत्री बघेल ने किया शिविर का उद्घाटन
बल्केश्वर स्थित सावन आश्रम में रक्तदान शिविर का फीता काटकर शुभारंभ करते केंद्र राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल। साथ हैं अध्यक्ष चंद्र मोहन सचदेवा, उपाध्यक्ष राजेश नागपाल, सचिव मुरारीलाल कश्यप, कोषाध्यक्ष कमल किशोर काठपाल आदि।

शिविर में विशिष्ट अतिथि के रूप में मनमोहन और पार्षद पूजा बंसल उपस्थित रहीं। उन्होंने भी संगत के सेवाभाव की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को समाज के लिए जरूरी बताया।

शिविर में अध्यक्ष चंद्र मोहन सचदेवा, उपाध्यक्ष राजेश नागपाल, सचिव मुरारीलाल कश्यप, कोषाध्यक्ष कमल किशोर काठपाल के साथ-साथ सेवाभावी कार्यकर्ताओं में मुकेश कुमार, राजेन्द्र, रमेश, दीपक, अनिल शर्मा, महेश कुमार, शिवनारायण, महेन्द्र काठपाल, रणवीर सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

चिल्ड्रन सत्संग की ओर से सोनिया चावला, मोनिका एवं गीता, जबकि जोन टीम से मान सिंह भदौरिया (कोऑर्डिनेटर) और सतीश अरोड़ा ने आयोजन में सहयोग प्रदान किया।

SP_Singh AURGURU Editor