बच्चों की मुस्कान के लिए लायंस आगरा फ़्लेमिंगो का प्रयास, स्कूल में वॉटर कूलर व स्टडी किट वितरित
आगरा। लायंस क्लब आगरा फ़्लेमिंगो ने कमला नगर स्थित एम.एम. शेरी स्कूल में एक महत्वपूर्ण सेवा गतिविधि आयोजित करते हुए छात्रों के लिए वॉटर कूलर और शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को स्वच्छ पेयजल और अध्ययन सामग्री प्रदान कर उनकी दैनिक जरूरतों को आसान बनाना था।
क्लब द्वारा स्कूल को एक नया वॉटर कूलर दिया गया, जिससे छात्रों को साफ़-सुथरा और ठंडा पीने का पानी आसानी से मिल सकेगा।
क्लब सदस्यों ने विद्यालय के बच्चों को कलरिंग बुक, रंग, पेंसिल, रबर और शार्पनर जैसी उपयोगी शैक्षणिक सामग्री वितरित की, जिससे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
इस मौके पर अजय भार्गव (VDG–2) ने वॉटर कूलर का शुभारंभ किया। सोनालिका अग्रवाल, अध्यक्ष लायंस क्लब संगिनी, अल्पना, रितिका अग्रवाल, सलोनी माहेश्वरी, दीपा अग्रवाल, अदिति, गीतिका, श्रद्धा और आकांक्षा आदि मौजूद रहीं।