लायंस आकाश का अधिष्ठापनः महिला सशक्तिकरण व शिक्षा के नए संकल्प के साथ कार्यकाल का शुभारंभ

आगरा। सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्थान के संकल्प के साथ लायंस क्लब आगरा आकाश (डिस्ट्रिक्ट 321-C2) का 30वां अधिष्ठापन एवं शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को होटल क्लार्क्स शिराज में उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता संजीव गुप्ता ने की।

Oct 16, 2025 - 19:06
 0
लायंस आकाश का अधिष्ठापनः महिला सशक्तिकरण व शिक्षा के नए संकल्प के साथ कार्यकाल का शुभारंभ
होटल क्लार्क्स शिराज में आयोजित लायंस क्लब आगरा आकाश के 30वें अधिष्ठापन समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल वार्ष्णेय और उनकी टीम को पदभार सौंपते संजीव गुप्ता। साथ में उपस्थित मुख्य अतिथि जितेंद्र सिंह चौहान, आरएन वर्मा, अजय भार्गव आदि।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल वार्ष्णेय ने आगामी सत्र (2025-26) के लिए पदभार ग्रहण किया। उनके साथ सचिव अनुराधा गुप्ता, कोषाध्यक्ष जसविंदर सिंह, उपाध्यक्ष मुकेश गोयल और पवन पेंगुरिया, पीआरओ सुधा गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य कुमकुम गोयल, डायरेक्टर एमजेएफ मनोज कुमार गुप्ता, संजय गुप्ता और संजीव गुप्ता ने भी शपथ ली।

क्लब की सक्रिय सदस्य संगीता गुप्ता को एमजेएफ बनने का सम्मान प्राप्त हुआ।

समारोह के मुख्य अतिथि सीए जितेंद्र सिंह चौहान (जीएटी एवं एलसीआईएफ, पीआईडी, एरिया लीडर) रहे, जबकि उद्घाटन अधिकारी एमजेएफ संजीव तोमर, स्थापना अधिकारी एमजेएफ आरएन वर्मा, तथा दीक्षा अधिकारी एमजेएफ अजय भार्गव थे।

सेवा कार्यों की नई श्रृंखला का शुभारंभ

क्लब द्वारा विद्या स्वरूप फाउंडेशन को महिलाओं की आत्मनिर्भरता हेतु सिलाई मशीनें भेंट की गईं। वहीं संस्था द्वारा संचालित गरीब बच्चों के विद्यालय के लिए एलईडी स्क्रीन प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त लायंस इंटरनेशनल फाउंडेशन को ₹21,000 का चेक भी भेंट किया गया।

मुख्य अतिथि जितेंद्र सिंह चौहान ने कहा, लायंस क्लब सेवा की वह संस्था है जो निस्वार्थ भाव से समाज में परिवर्तन लाने का कार्य कर रही है। आगरा आकाश क्लब की टीम जिस समर्पण और एकता से काम कर रही है, वह प्रेरणादायक है।

अजय भार्गव ने कहा, महिला सशक्तिकरण तभी संभव है जब समाज अवसर और साधन दोनों दे। लायंस क्लब का यह कदम सराहनीय है।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल वार्ष्णेय ने कहा, सेवा ही हमारा धर्म है। क्लब आने वाले वर्ष में शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला उत्थान से जुड़ी योजनाओं पर विशेष ध्यान देगा।

सचिव अनुराधा गुप्ता ने बताया कि क्लब का लक्ष्य गौ-सेवा, निर्धन बच्चों की शिक्षा और जरूरतमंदों की सहायता के क्षेत्र में नई योजनाएँ शुरू करना है।

संयोजन सुनिल शर्मा एवं क्लब कोऑर्डिनेटर एमजेएफ मनोज कुमार गुप्ता का रहा। विशिष्ट उपस्थिति: पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर योगेश कंसल, बीएन गुप्ता, शशि गुप्ता, एमजेएफ संजय गुप्ता, प्रमोद गर्ग, पीके मोदी, गौरी शंकर गुप्ता, राजकुमार खन्ना, मुन्नालाल गुप्ता, एकता गर्ग, मीनाक्षी शर्मा सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।

नए सदस्य संजय अग्रवाल, बृजराज सिंह, राजेश चतुर्वेदी, बीके अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, दिलीप मित्तल, दाऊ दयाल अग्रवाल, डॉ. विनीत पाठक, मनोज गुप्ता, राजीव यादव ने भी क्लब की सदस्यता ग्रहण की।

SP_Singh AURGURU Editor