आगरा में दवा माफिया पर बड़ा प्रहार, विजय गोयल और मैनेजर पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल में बंद

आगरा। आगरा में नकली और नशीली दवाओं का कारोबार करने वाले दवा माफिया विजय गोयल और उनके मैनेजर नरेंद्र शर्मा पर पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। दोनों को एक साल तक जेल में रहना होगा। यह पहली बार है कि आगरा में किसी दवा माफिया के खिलाफ इस कड़े कानून के तहत कार्रवाई हुई।

Oct 2, 2025 - 17:46
 0
आगरा में दवा माफिया पर बड़ा प्रहार, विजय गोयल और मैनेजर पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल में बंद
फ़ाइल फोटो

आगरा। आगरा में नकली और नशीली दवाओं का कारोबार करने वाले दवा माफिया विजय गोयल और उनके मैनेजर नरेंद्र शर्मा पर पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। दोनों को एक साल तक जेल में रहना होगा। यह पहली बार है कि आगरा में किसी दवा माफिया के खिलाफ इस कड़े कानून के तहत कार्रवाई हुई।

फैक्ट्री पर एएनटीएफ का छापा

गौरतलब है कि 22 अक्टूबर 2024 को एएनटीएफ (Anti Narcotics Task Force) ने शास्त्रीपुरम स्थित नकली दवा फैक्ट्री पर छापा मारा था । इस छापे में भारी मात्रा में नकली और नशीली दवाएं बरामद हुईं थीं। जांच में पता चला कि फैक्ट्री से नशीली दवाओं की सप्लाई कई राज्यों में की जा रही थी।

सप्लाई नेटवर्क और कच्चा माल

फैक्ट्री का नेटवर्क काफी संगठित था। कच्चा माल दिल्ली के अभिषेक बोस से मंगवाया जाता था। इसके जरिए उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश और राजस्थान तक नशीली दवाओं की सप्लाई की जाती थी।

जमानत पर बाहर आकर दोबारा धंधा

जेल जाने के बाद भी विजय गोयल और नरेंद्र शर्मा ने अपनी गतिविधियां बंद नहीं कीं। आरोप है कि जमानत मिलने के बाद उन्होंने गांजा तस्कर के साथ मिलकर नई फैक्ट्री खोल ली।

एडवाइजरी कमेटी की मंजूरी

मामले की गंभीरता को देखते हुए एडवाइजरी कमेटी ने पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की मंजूरी दी। इसके बाद दोनों को एक साल तक जेल में रखा जाएगा और बाहर आने की अनुमति नहीं होगी।

खास बातें

आगरा में पहली बार दवा माफिया पर पिट एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई।

फैक्ट्री से कई राज्यों में नशीली दवाओं की सप्लाई पकड़ी गई।

कच्चा माल दिल्ली से मंगाया जाता था।

जमानत पर बाहर आकर भी माफिया ने नया धंधा शुरू किया।