आगरा पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई थानेदार बदले, साइबर सेल और अपराध शाखा को मिले नए प्रभारी

आगरा। पुलिस आयुक्तालय आगरा में रविवार को बड़े पैमाने पर तबादले किए गए। पुलिस कमिश्नर ने कई थाना प्रभारियों और निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए साइबर सेल, अपराध शाखा, यूपी-112 और विभिन्न थानों पर नई तैनाती दी है। इस व्यापक फेरबदल का उद्देश्य थाना प्रबंधन को मजबूत करना और कार्यक्षमता बढ़ाना बताया गया है।

Nov 23, 2025 - 18:24
 0
आगरा पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई थानेदार बदले, साइबर सेल और अपराध शाखा को मिले नए प्रभारी
इमेज फोटो

आगरा। पुलिस आयुक्तालय आगरा में रविवार को बड़े पैमाने पर तबादले किए गए। पुलिस कमिश्नर ने कई थाना प्रभारियों और निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए साइबर सेल, अपराध शाखा, यूपी-112 और विभिन्न थानों पर नई तैनाती दी है। इस व्यापक फेरबदल का उद्देश्य थाना प्रबंधन को मजबूत करना और कार्यक्षमता बढ़ाना बताया गया है।

तबादला सूची के अनुसार रकाबगंज, एमएम गेट और मंसुखपुरा के थानाध्यक्षों को साइबर सेल भेजा गया है, जबकि निबोहरा के प्रभारी निरीक्षक को अपराध शाखा में तैनात किया गया है। तरुण धीमान को जनसुनवाई अधिकारी से नया प्रभारी निरीक्षक थाना फतेहाबाद, धर्मेंद्र कुमार को प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद से प्रभारी निरीक्षक ट्रांस यमुना, आशुतोष रघुवंशी को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक बरहन, बृजेश गौतम को प्रभारी निरीक्षक पिढ़ौरा से निबोहरा थाना, गुरविंदर सिंह को बरहन से  थानाध्यक्ष सैंया, निशामक त्यागी को सैंया से  थानाध्यक्ष रकाबगंज, सुनीत शर्मा को कमला नगर से  थानाध्यक्ष डौकी भेजा गया है। 

पुलिस कमिश्नर ने थानाध्यक्ष डौकी योगेश कुमार को थानाध्यक्ष कमला नगर, नीरज बाबू, चौकी प्रभारी कबीस डौकी को थानाध्यक्ष मंसुखपुरा, रोहित कुमार, ट्रांस यमुना से थानाध्यक्ष एमएम गेट, रविंद्र कुमार, यूपी-112—से  थानाध्यक्ष पिढ़ौरा, जयनारायण सिंह, प्रभारी निरीक्षक निबोहरा को अपराध शाखा, राकेश कुमार, वाचक, अपर पुलिस उपायुक्त लाइन को अपराध शाखा, सौरभ सिंह थानाध्यक्ष रकाबगंज को  साइबर सेल प्रभारी (पुलिस आयुक्त), अजब सिंह थानाध्यक्ष एमएम गेट को  साइबर सेल और अजीत सिंह थानाध्यक्ष मंसुखपुरा को  साइबर सेल भेजा गया है। 

पुलिस कमिश्नर द्वारा जारी किए गए इस व्यापक तबादला आदेश के बाद कई थानों में नए नेतृत्व ने कार्यभार संभालना शुरू कर दिया है। प्रशासन का मानना है कि यह पुनर्संरचना कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होगी।