गाड़ी तेज चला कर बिहार में रोड शो से भागे मनोज तिवारी

 भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी बिहार चुनाव को लेकर धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। डुमरांव के अरियांव में सांसद मनोज तिवारी रोड कर रहे थे, तभी कुछ लोग आरजेडी के समर्थन में नारे लगाते हुए आ गए। वहां से किसी तरह मनोज तिवारी जान बचा कर निकले। इस बात की जानकारी उन्होंने एक्स पर दी।

Nov 1, 2025 - 20:41
 0
गाड़ी तेज चला कर बिहार में रोड शो से भागे मनोज तिवारी


बक्सर। भारतीय जनता पार्टी के सांसद और भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी ने बिहार चुनाव प्रचार के दौरान हमले का आरोप लगाया है। शनिवार को डुमरांव के अरियांव ब्रह्म बाबा स्थान पर रोड शो के दौरान, कुछ लोग राजद के समर्थन में नारे लगाते हुए आए और उनकी गाड़ी पर हमला करने की कोशिश की। मनोज तिवारी ने एक्स पर जानकारी दी कि टकराव को रोकने के लिए उन्हें अपनी गाड़ी तेज चलाकर वहां से निकलना पड़ा। उन्होंने इसे राजद की गुंडागर्दी बताया। मनोज तिवारी ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि 'अपराध राज और शहाबुद्दीन जिंदाबाद' का नारा लगाकर लालू परिवार ने अपनी इज्जत डूबा ली है। डुमरांव में उनके रोड शो के दौरान राजद कार्यकर्ताओं की नारेबाजी से माहौल गर्म हो गया था, जिसके बाद सांसद को सुरक्षा कारणों से तुरंत निकलना पड़ा।

दिल्ली के बीजेपी सांसद और मशहूर भोजपरी गायक/अभिनेता मनोज तिवारी ने ट्वीट किया, 'अभी अभी कुछ ही देर पहले डुमरांव अरियांव ब्रह्म बाबा स्थान पर जब लोग, प्रत्याशी राहुल सिंह के साथ मेरे रोड शो का स्वागत कर रहे थे तभी राजद का नारा लगाते हुए कुछ लोगों ने हमारे ऊपर हमला करने की कोशिश की। हम लोगों ने टकराव रोकने के लिए गाड़ी तेज चला कर निकले, प्रचार में राजद की ऐसी गुंडागर्दी क्यों?'
 
दरअसल, डुमरांव में मनोज तिवारी का कई जगहों पर प्रोग्राम था। इस दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव पर हमला। उन्होंने कहा कि अपराध राज और शहाबुद्दीन जिंदाबाद' का नारा लगाकर लालू परिवार ने इज्जत डूबा ली। शनिवार की दोपहर 3 बजे के करीब भोजपुरी सुपरस्टार और भाजपा सांसद मनोज तिवारी डुमरांव पहुंचे थे। यहां उन्होंने आरजेडी और तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि तेजस्वी का एक ही नारा गूंज रहा है, शहाबुद्दीन जिंदाबाद। शहाबुद्दीन जिंदाबाद होना चाहिए या बिहार जिंदाबाद होना चाहिए?

डुमरांव विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को भाजपा के स्टार प्रचारक मनोज तिवारी रोड शो था। उनका करवां प्रतापसागर से निकला और डुमरांव शहर होते चौगाई तक गए। इस दौरान जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। मनोज तिवारी भोजपुरी सिनेमा के स्टार हैं और दिल्ली से भाजपा के सांसद हैं। उनके आगमन को लेकर डुमरांव में राजनीतिक सरगर्मी देखी गई। इसके बाद मनोज तवारी के साथ डुमरांव के जदयू उम्मीदवार राहुल सिंह और एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ता शामिल हुए। अरियांव ब्रह्म बाबा स्थान के पास जब मनोज तिवारी का रोड शो पहुंचा तो माहौल गरम हो गया। आरजेडी के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए रोड शो की ओर बढ़ने लगे। हालात बेकाबू होते देख मनोज तिवारी किसी तरह वहां से निकल सके। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी।