घर के आंगन में अधजली अवस्था में मिला विवाहिता का शव
आगरा। जगनेर थाना क्षेत्र के गांव नोनी में एक घर के आंगन में विवाहिता का शव अधजली अवस्था में मिला, घटना की सूचना के बाद एसीपी खेरागढ़ इमरान अहमद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचे। घटना स्थल पर पहुची फॉरेन्सिक टीम ने जांच घटना स्थल से नमूने एकत्रित किये है।

एसीपी खेरागढ़ इमरान अहमद ने बताया सोनी पत्नी रामसेवक निवासी नोनी शव का शव मिला है। संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के कारण पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मृतक के भाई ने सूचना दी थी। वहीं दोनों पक्षों में समझौतों का भी कुछ लोग प्रयास कर रही हैं।