गत्ते की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की टीम आग बुझाने में जुटी
फाउंड्री नगर स्थित गत्ते की फैक्ट्री में भीषण आग से लाखों का माल जलकर भस्म हो गया।
आगरा। फाउंड्री नगर स्थित गत्ते की फैक्ट्री में भीषण आग से लाखों का माल जलकर भस्म हो गया। मौके पर फायरब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी हुईं हैं।
फैक्ट्री में अचानक आग लगने से आसपास के क्षेत्र में अफरातफ़री मच गई। आग की सूचना पर तत्काल कई दमकल वहां पहुंच गईं और आग बुझाने के प्रयास में जुट गईं। काफी प्रयासों के बावजूद समाचार लिखे जाने तक आग बुझ नहीं पाई है। टीम लगातार आग पर काबू करने के प्रयास में जुटी हुई है।मौके पर ट्रांस यमुना और एत्माद्दौला पुलिस भी मौजूद है।