जर्मन होम्यो मेडिसेंटर में मेगा हेल्थ कैम्प: 764 मरीजों का परीक्षण, विशेषज्ञों ने दिया परामर्श

आगरा। जर्मन होम्यो मेडिसेंटर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25वें कार्यकाल वर्ष के मेगा हेल्थ कैम्प अभियान के अंतर्गत निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महंत निर्मल गिरि महाराज और पार्षद प्रवीण राजावत ने शिविर का शुभारंभ किया। डॉ. अनिल गौतम ने अतिथियों को माल्यार्पण कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की।

Oct 6, 2025 - 18:58
 0
जर्मन होम्यो मेडिसेंटर में मेगा हेल्थ कैम्प: 764 मरीजों का परीक्षण, विशेषज्ञों ने दिया परामर्श
जर्मन होम्यो मेडिसेंटर पर आयोजित हेल्थ कैंप में मरीजों को परामर्श देने वाले चिकित्सक।

शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने रोगियों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श और आवश्यक औषधियां प्रदान कीं। डॉ. दिशा गौतम ने महिला रोगियों का परीक्षण किया, जिनमें फाइब्रॉइड, ओवेरियन सिस्ट, सर्विसाइटिस और एनीमिया के मरीज शामिल थे। डॉ. नकुल गौतम ने थाइरोइड, स्पाइन और ऑटिस्टिक बच्चों का परीक्षण किया। डॉ. श्रेया चौधरी और डॉ. प्रशांत बंसल ने क्रमशः चिकित्सकीय सहयोग और दांत परीक्षण किया। डॉ. पीयूष बैजल और डॉ. ताशीन जैदी ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

चिकित्सक दल में होमियोपैथिक विशेषज्ञों के अलावा डॉ. आँचल कुलश्रेष्ठ (फिजियोथेरेपिस्ट), देवेश शर्मा (न्यूट्रिशनिस्ट), प्रिसिशन पैथोलॉजी विशेषज्ञ, ऑप्टेमेट्रिस्ट और डेंटल सर्जन शामिल थे। शिविर में कुल 764 मरीजों का परीक्षण किया गया, जिसमें रक्तचाप, शुगर, हड्डियों की जांच, बीएमडी और धूम्रपान के प्रभाव की विशेष जांचें शामिल रहीं।

शिविर का संचालन एकल गौतम और अनुराग कुलश्रेष्ठ के निर्देशन में किया गया। स्थानीय समाजसेवकों और स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम की सफलता में विशेष योगदान दिया। 11 होम्योपैथिक कंपनियों ने दवाओं का प्रचुर मात्रा में वितरण कर सभी मरीजों को लाभ पहुंचाया।

SP_Singh AURGURU Editor