आगरा में मेधावियों को मिला गौरव: ब्राह्मण महासभा ने किया प्रतिभाओं का सम्मान

आगरा। आगरा पब्लिक स्कूल, विजय नगर कॉलोनी में रविवार को अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में हिंदी और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों के चेहरे सम्मान पाकर खुशी से खिल उठे। वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. डी वी शर्मा मुख्य अतिथि रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता आगरा पब्लिक स्कूल ग्रुप के चेयरमैन महेश शर्मा ने की। समारोह में छात्रों को सम्मानित करने के साथ-साथ हिंदी भाषा और महिला सशक्तिकरण पर भी जोर दिया गया।

Sep 21, 2025 - 19:18
 0
आगरा में मेधावियों को मिला गौरव: ब्राह्मण महासभा ने किया प्रतिभाओं का सम्मान
अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा द्वारा सम्मानित किये गये मेधावी छात्र-छात्राएं अतिथियों के साथ।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुई, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मधु भारद्वाज, डॉ. डी वी शर्मा, पं. महेश शर्मा और अरुण सारस्वत ने भाग लिया। खुशी सविता द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई और दीप्ति भार्गव व नीलम शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया।

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा हर वर्ष हिंदी दिवस के अवसर पर मेधावियों का सम्मान करती है। इस बार हिंदी में सर्वाधिक अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं अदिति तिवारी, वैष्णवी शर्मा, कुमकुम, वत्सल गोयल, स्तुति मिश्रा, दिव्य ज्योति भारद्वाज, अंशिका यादव, शिवांश गुप्ता, श्रद्धा जैन और वंशिका सविता को सम्मानित किया गया। अनुराधा शर्मा को हिंदी के प्रचार-प्रसार में योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि डॉ. डी वी शर्मा ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। पंडित महेश शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं में ज्ञान, संस्कृति और सामाजिक जिम्मेदारी जागृत करते हैं।

कार्यक्रम में दीप्ति भार्गव, अमोल शर्मा, आकांक्षा शर्मा, सुनीता झा, आभा चतुर्वेदी, अनीता गौतम, अनीता शर्मा, डॉ. अमिता त्रिपाठी, श्वेता भार्गव, रेखा गौतम, पंडित रामेन्द्र शर्मा, रेखा तिवारी, प्रमेश शर्मा, उपलब्धि भारद्वाज, प्रभुदुत्त उपाध्याय, एड प्रदीप शर्मा, शीलेन्द्र कुमार, विजया तिवारी, सुनीता भार्गव, आरती शर्मा, मोहिनी भटनागर, वंदना तिवारी, राजकुमारी पाराशर, किरण शर्मा सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कल्पना शर्मा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन ममता पचौरी ने प्रस्तुत किया।

SP_Singh AURGURU Editor