आगरा में एमजी मोटर की नई ईवी कार ‘विंडसर ईवी प्रो’ लॉन्च, प्रीमियम फीचर्स और शानदार डिज़ाइन

आगरा। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए एमजी मोटर इंडिया ने अपने लेटेस्ट ईवी मॉडल ‘विंडसर ईवी प्रो’ को आगरा में भव्य समारोह में लॉन्च किया। यह इवेंट एनआरएल ग्रुप के बाईपास रोड स्थित एनआरएल एमजी शोरूम पर आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में मेहमान और वाहनप्रेमी मौजूद रहे।

May 10, 2025 - 21:40
 0
आगरा में एमजी मोटर की नई ईवी कार ‘विंडसर ईवी प्रो’ लॉन्च, प्रीमियम फीचर्स और शानदार डिज़ाइन
बाईपास रोड स्थित एनआरएल एमजी शोरूम पर ‘विंडसर ईवी प्रो’ का शुभारंभ करते हुए एनआरएल ग्रुप के निदेशक सिद्धांत मोहन गर्ग। साथ में मौजूद हैं जीएम हरी दस नायर, एएसएम नरेश चौधरी एवं अन्य विशिष्टजन।  

I

17.49 लाख रुपये में लिमिटेड बुकिंग ऑफर, 449 किमी रेंज और लेवल-2 ADAS सिस्टम से लैस अगली पीढ़ी की इलेक्ट्रिक एसयूवी

दमदार बैटरी – शानदार रेंज

एनआरएल ग्रुप के निदेशक सिद्धांत मोहन गर्ग ने बताया कि इस कार में 52.9 kWh की लिथियम आयरन फॉस्फेट बैटरी दी गई है जो एक बार चार्ज होने पर 449 किमी तक चल सकती है। यह बैटरी न केवल लंबी रेंज देती है बल्कि सुरक्षा और स्थायित्व में भी उत्कृष्ट मानी जाती है।

फीचर्स जो दें प्रीमियम अनुभव

जीएम हरी दस नायर ने बताया कि विंडसर ईवी प्रो को लेवल-2 ADAS टेक्नोलॉजी, 360 डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग्स, वॉइस कमांड सिस्टम, और इन्फिनिटी व्यू ग्लास रूफ जैसे प्रीमियम फीचर्स से लैस किया गया है, जो इसे अपनी श्रेणी में एक बेमिसाल विकल्प बनाते हैं।

डिज़ाइन और कंफर्ट का आदर्श संगम

एएसएम नरेश चौधरी के अनुसार, कार का एयरोडायनामिक डिज़ाइन और 135 डिग्री तक झुकने वाली लग्ज़री सीट्स लंबी दूरी की यात्रा को भी बेहद आरामदायक बनाते हैं।

कीमत और बुकिंग ऑफर

विंडसर ईवी प्रो की एक्स-शोरूम शुरुआती कीमत ₹17.49 लाख रखी गई है। यह विशेष कीमत पहले 8,000 ग्राहकों के लिए सीमित समय के ऑफर के अंतर्गत दी जा रही है।

ग्राहकों में दिखा उत्साह

लॉन्चिंग कार्यक्रम के दौरान कार प्रेजेंटेशन, फीचर डेमो और टेस्ट ड्राइव का आयोजन किया गया। आगरा के कार प्रेमियों ने इस नई पेशकश को लेकर खासा उत्साह दिखाया।

SP_Singh AURGURU Editor