एमजी रोड जाम होता अगर पलटी बस रात में ही न हटी होती

आगरा। सदर थाना क्षेत्र में प्रतापपुरा चौराहा के पास देर रात एक स्लीपर बस में डंपर द्वारा टक्कर मारे जाने से बस पलटने की दुर्घटना के बाद पुलिस ने तत्परता से बस को न हटवाया होता तो आज सुबह एमजी रोड जाम ही मिलता। शुक्र है कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। एक यात्री को चोट अवश्य आई।

Nov 22, 2024 - 09:14
 0
एमजी रोड जाम होता अगर पलटी बस रात में ही न हटी होती
प्रतापपुरा चौराहे के पास गुरुवार की रात डंपर की टक्कर से पहली बस में यात्री को बाहर निकालते लोग।

इस एक्सीडेंट की वजह से एमजी रोड पर देर रात भारी वाहनों का जाम लग गया क्योंकि बस के पलटने से रोड ब्लाक हो गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगवाकर रात में ही पलटी हुई बस को हटवाया और ट्रैफिक सुचारू कराया। पलटी बस के रोड से न हटने तक रात में एमजी रोड पर वाहनों की लम्बी कतार लग गई थी।

प्रतापपुरा चौराहा के पास यह दुर्घटना तब हुई जब तेज रफ्तार से चले आ रहे एक डंपर ने स्लीपर बस को ठोक दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि बस पलट गई। दरवाजों की साइड में बस के पलटने से दोनों दरवाजों से यात्री बाहर नहीं निकल सकते थे। पुलिस और आसपास के लोगों ने बस के शीशे तोड़कर सभी लोगों को बाहर निकाला। एक यात्री को चोट आई थी, जिसे रात में ही उपचार दिलाया गया।

SP_Singh AURGURU Editor