माइक्रोलेब ने अपनी कुछ दवाओं की बिक्री रोकी

आगरा। दवा निर्माता माइक्रो लैब लिमिटेड ने अपने फिक्स डोज कांबीनेशन की कुछ दवाओं की खुदरा व थोक बिक्री पर रोक लगा दी है।

Aug 29, 2024 - 15:17
 0
माइक्रोलेब ने अपनी कुछ दवाओं की बिक्री रोकी


 
माइक्रो लैब ने सभी दवा एसोसिएशन और दवा विक्रेताओं को पत्र लिखकर एलरसेट कोल्ड, एलरसेट डीसी, जिंकोबा एम केपसूल, हाईसेट डीसी टेबलेट और कोजीविट जेल की खुदरा व थोक की बिक्री पर तुरंत रोक लगाने को कहा है। कंपनी ने कहा है कि यह निर्णय सरकार के नोटीफिकेशन के अनुपालन में किया गया है। कंपनी इन दवाओं को वापस लेने के संबंध में बाद में पत्र भेजेगी। जिला आगरा केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आशू शर्मा ने कहा है कि बैन की गई इन दवाओं को विक्रेता न बचें और कंपनी को वापस कर दें। ड्रग विभाग सख्ती से इस बैन का पालन कराए और इस पर कोई भ्रष्टाचार न हो।