उद्योग संवाद 2025 में बोले मंत्री, ओडीओपी योजना का होगा विस्तार, शामिल होंगे प्रदेश के सभी स्वाद
आगरा। होटल होलीडे इन में आयोजित ‘उद्योग संवाद: एमएसएमई पावर टॉक 2025’ में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने उद्यमियों से सीधा संवाद करते हुए कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि अब एक जिला एक उत्पाद योजना का विस्तार कर तहसील स्तर के उत्पादों को भी शामिल किया जाएगा, और एक से अधिक उत्पादों को भी जिला पहचान दी जाएगी। आगरा के उद्योगों को टीटीजेड प्रतिबंधों से राहत, औद्योगिक पार्क स्थापना, फ्रीहोल्ड भूखंड, स्टांप ड्यूटी में 100% छूट जैसी नीतिगत सहूलियतें देने की भी घोषणा हुई। कार्यक्रम में 11 विशिष्ट एमएसएमई उद्यमियों को ‘लीजेंड अवॉर्ड 2025’ से सम्मानित किया गया। सैकड़ों उद्यमियों की भागीदारी वाले इस संवाद में सरकार की ओर से आगरा के उद्योगों के लिए नीतिगत रोडमैप तैयार करने का भरोसा दिया गया।
- जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र, ब्रज डेवलपमेंट फाउंडेशन, लघु उद्योग भारती और चैंबर ऑफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन ने किया उद्योग संवाद: एमएसएमई पावर टॉक 2025 का आयोजन
टीटीजेड में राहत, स्टांप ड्यूटी में छूट और औद्योगिक पार्क की घोषणा
उद्योग संवाद: एमएसएमई पावर टॉक 2025 के दौरान एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने आगरा के उद्योगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि टीटीजेड क्षेत्र में आने वाली औद्योगिक इकाइयों को राहत मिलेगी और सुप्रीम कोर्ट में प्रभावशाली पैरवी की जाएगी। आगरा में औद्योगिक पार्कों की स्थापना और 100% तक स्टांप ड्यूटी छूट जैसे प्रावधानों पर सरकार काम कर रही है।
एमएसएमई मंत्री बोले – यूपी बनेगा उद्योग प्रदेश
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए वे सीधे लखनऊ में भेंट कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, 25% पूंजी अनुदान, और 50% ब्याज छूट जैसी योजनाएं प्रदेश के स्टार्टअप्स के लिए वरदान साबित हो रही हैं।
काशी और अयोध्या के बाद अब मथुरा की बारी
मंत्री सचान ने कहा कि मथुरा के विकास के लिए 50,000 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाएं स्वीकृत की गई हैं। महाकुंभ जैसे आयोजनों के जरिए यूपी पर्यटन का अंतरराष्ट्रीय केंद्र बनकर उभर रहा है।
उद्योग संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री राकेश सचान, लघु उद्योग विकास निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग, फुटवियर एवं लैदर विकास परिषद के अध्यक्ष पूरन डावर, मनीष अग्रवाल रावी, चैंबर ऒफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार भगत, रंजना बंसल, अजय अग्रवाल, विजय गुप्ता, राजीव बंसल, किशोर खन्ना आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया। संचालन सीएस अनुज अशोक ने किया।
प्रतिनिधियों ने रखीं अपनी मांगें
-लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता ने टीटीजेड क्षेत्र की बंदिशों को हटाने की मांग की।
-नेशनल चैंबर के अंबा प्रसाद गर्ग ने यूपीएसआईडीसी के रखरखाव शुल्क में कटौती की बात कही।
- ब्रश एंड क्लीनिंग प्रोडक्ट संगठन के अध्यक्ष अमित मोरियानी ने ब्रश इंडस्ट्री को जमीन और जीएसटी में छूट की मांग की।
-आगरा जरदोजी डेवलपमेंट फाउंडेशन की संरक्षक डॉ. रंजना बंसल ने जरदोजी को ओडीओपी और जीआई टैग देने की मांग रखी।
-सीएफपीआईए के अध्यक्ष राजकुमार भगत ने फूड प्रोसेसिंग क्लस्टर को शामिल करने की मांग की।
-रेडीमेट गारमेंट संगठन के संजीव अग्रवाल ने रेडीमेड गारमेंट्स के लिए प्रशिक्षण केंद्र की मांग रखी।
-नितेश अग्रवाल ने चांदी पायल उद्योग को क्लस्टर और ओडीओपी में शामिल करने की बात कही।
-राजेश गोयल ने वेडिंग इंडस्ट्री के लिए नीति निर्माण और अनुदान की आवश्यकता जताई।
लीजेंड अवॉर्ड 2025 से 11 विशिष्ट उद्योग सम्मानित
कार्यक्रम में आरपी कंस्ट्रक्शन, चौबेजी मसाले, धीर फूड इंडस्ट्रीज, अग्रवाल क्रोकरी, शिल्पा मसाले, कपूर मसाले, काइला इंस्ट्र्मेंशन, पोद्दार मिल्क, बालाजी ओवरसीज आदि के प्रतिनिधियों को 'लीजेंड अवार्ड 2025' से नवाजा गया।
इन संस्थाओं की रही भागेदारी
उद्योग संवाद कार्यक्रम में गारमेंट एसोसिएशन, आगरा सराफा एसोसिएशन, आगरा जरदोजी डेवलपमेंट एसोसिएशन, वेडिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन, नेशनल चैंबर ऑफ़ इंडस्ट्री एंड कॉमर्स, आगरा शू मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, ब्रश एंड क्लीनिंग प्रोडक्ट एसोसिएशन, हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर एसोसिएशन, आगरा रेडीमेड गारमेंट संगठन, फेडरेशन ऑफ आगरा फुटवियर मैन्युफैक्चरर, कोल्ड स्टोरेज ओनर्स एसोसिएशन, शहीद भगत सिंह पेठा कुटीर उद्योग सहित आगरा की दर्जनों संस्थाओं के प्रतिनिधियों की भागीदारी रही। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मौजूद रहे
उल्लेखनीय मौजूदगी
राजेश अग्रवाल, राजीव बंसल, संजीव जैन, अरविन्द शुक्ल, अनुज सिंघल, विमल गोयल, एडवोकेट कैसी जैन, कुलदीप सिंह खोली, विनोद शीतलनि, अजय रंगीला, मोहित अग्रवाल, विकास चतुर्वेदी, आशीष गर्ग, अभिषेक चौरसिया, अनिल अग्रवाल, सिद्धार्थ अग्रवाल, पालवी महाजन, ऋतू बंसल, कल्पना अग्रवाल, दीपांशी कतकारिया, तरुण अग्रवाल, निशांत कपूर, भुवेश अग्रवाल, सीए नितेश अग्रवाल, आकाश चतुर्वेदी, अशोक माहेश्वरी, रोहित कपूर, रोहित जैन, विपिन, दिलीप, राजेंद्र अग्रवाल आदि
संयुक्त आयुक्त अनुज कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए कहा कि कार्यक्रम में मिले सुझावों को माननीय मंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा और आगरा के औद्योगिक विकास का रोडमैप जल्द तैयार होगा।