“मिर्ची गैंग” का पर्दाफाश, डौकी पुलिस ने सर्राफ दंपत्ति से हुई लूट का किया खुलासा, जीजा-साले समेत दो गिरफ्तार
आगरा। थाना डौकी क्षेत्र में एक महीने पूर्व हुई ज्वेलर्स दंपत्ति से लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने “मिर्ची गैंग” के दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने आंखों में मिर्ची डालकर घटना को अंजाम दिया था।
बदमाशों ने आंखों में मिर्ची डालकर की थी लाखों की लूट
गांव के युवक ने ज्वेलर्स की दुकान के पास बैठकर की थी रेकी
आगरा। थाना डौकी क्षेत्र में एक महीने पूर्व हुई ज्वेलर्स दंपत्ति से लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने “मिर्ची गैंग” के दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने आंखों में मिर्ची डालकर घटना को अंजाम दिया था।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनमोहन वर्मा, निवासी डौकी और सूरज वर्मा, निवासी फिरोजाबाद के रूप में हुई है। दोनों जीजा-साले हैं और इन्होंने मिलकर इस वारदात की साजिश रची थी।
डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल के अनुसार गांव के ही एक युवक ने ज्वेलर्स की दुकान के पास बैठकर रेकी की थी और फिर जीजा-साले ने बाहर से दो अन्य बदमाशों को बुलाकर 8 अक्टूबर की रात लूट की योजना को अंजाम दिया। घटना के दौरान बदमाशों ने ज्वेलर्स दंपत्ति की आंखों में मिर्ची डालकर चांदी और पीली धातु के आभूषण लूट लिए थे।
पुलिस ने आरोपियों से एक अवैध तमंचा, मोटरसाइकिल और लूट के आभूषण बरामद किए हैं। वहीं दो अन्य फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। डौकी पुलिस का कहना है कि यह गिरोह पहले भी इसी तरीके से वारदातें कर चुका है। फिलहाल फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं।