खुराफाती दिमागः दूसरे पक्ष को फंसाने के लिए अपने ही पिता को छत से गिरा दिया, वीडियो वायरल

आगरा। थाना निबोहरा के गांव डंडनियापुरा में एक धार्मिक आयोजन के दौरान हुई कहासुनी ने ऐसा मोड़ ले लिया कि दो पक्षों के बीच पथराव हो गये। इस संघर्ष के दौरान एक ऐसी घटना भी सामने आई कि उसके बारे में जानकर सभई सन्न रह गये। एक पक्ष के युवक ने दूसरे पक्ष को फंसाने के लिए अपने ही पिता को छत से नीचे गिरा दिया। खुराफाती दिमाग का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल  हो रहा है।

Jun 26, 2025 - 17:40
 0
खुराफाती दिमागः दूसरे पक्ष को फंसाने के लिए अपने ही पिता को छत से गिरा दिया, वीडियो वायरल
निबोहरा थाना क्षेत्र के डंडनियापुरा गांव में हुए झगड़े के दौरान के वायरल हुए वीडियो की एक क्लिप।

घटना बुधवार सायं की है, जब गांव में एक भंडारे का आयोजन चल रहा था। इसी दौरान पड़ोसी रवि और तुकमान के बीच काम को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो थोड़ी ही देर में हाथापाई तक पहुंच गया। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया और दोनों को उनके घर भेज दिया।

लेकिन मामला यहीं नहीं थमा। थोड़ी ही देर में दोनों पक्षों की ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। इसी बीच चौंकाने वाला दृश्य सामने आया जब रवि ने खुद ही अपने पिता लाखन सिंह को छत से नीचे फेंक दिया। ग्रामीणों का दावा है कि रवि ने यह हरकत दूसरे पक्ष को फंसाने के इरादे से की, जबकि लाखन सिंह भी पथराव में शामिल था। रवि की इस हरकत को किसी ने वीडियो में कैद कर लिया।

घटना की सूचना मिलते ही निबोहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया। घायल लाखन सिंह को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।यह घटना बताती है कि आपसी विवाद किस हद तक जा सकते हैं और व्यक्ति अपनों को भी मोहरा बना सकता है।

SP_Singh AURGURU Editor