मित्र मंडल ने किया राम-जानकी समेत सभी स्वरूपों का सम्मान

आगरा। दशहरा पर रावण वध और उसके अगले दिन भरत मिलाप की लीला के बाद सोमवार को शहर की प्रमुख संस्था श्री राम जानकी मित्र मंडल ने अग्रवन में प्रभु श्रीराम और जगत जननी माता सीता के स्वरूपों का सम्मान किया।

Oct 14, 2024 - 20:52
 0
मित्र मंडल ने किया राम-जानकी समेत सभी स्वरूपों का सम्मान
अग्रवन में राम-जानकी व अन्य स्वरूपों के सम्मान समारोह में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल।


यह आयोजन संस्था के सदस्य मिलजुल कर करते हैं। समारोह में श्रीराम व माता जानकी के स्वरूपों के साथ ही भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न और हनुमान जी के स्वरूपों का भी सम्मान किया गया। इस मौके पर मौजूद रहे लोगों के लिए प्रसादी की व्यवस्था भी की गई थी। संस्था के सदस्यों ने सभी स्वरूपों की आरती उतारी। पुष्प वर्षा भी की गई। इस दौरान अग्रवन का सभागार सियाराम के जयकारों से गूंजता रहा। 

संस्था की ओर से श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में श्रीराम जानकी मित्र मंडल के नितिन, संजय, रजनीश, नीरज, मनीष, प्रवीण, मनोज, हर्ष, राजकुमार, हेमंत, शुभ, सचिन, संजीव और अनिल आदि की भागेदारी उल्लेखनीय रही। 

SP_Singh AURGURU Editor