ईद मिलादुन्नबी पर दर्जन भर से ज्यादा जुलूस शांति से निकले, घरों में रोशनी

आगरा। ईद मिलादुन्नबी का त्योहार शहर में शांति के साथ संपन्न हो गया। इस त्योहार को मोहम्मद के जन्मदिन के रूप के दुनिया के सभी मुस्लिम मनाते हैं।

Sep 16, 2024 - 23:38
 0
ईद मिलादुन्नबी पर दर्जन भर से ज्यादा जुलूस शांति  से निकले, घरों में रोशनी

आगरा में छोटे और बड़े एक दर्जन से ज्यादा जुलूस निकाले गए। सबसे पहले मंटोला की मेवाती मस्जिद से जुलूस निकाला गया, जिसमें मदरसे के छोटे बच्चों ने हिस्सा लिया। यह जुलूस मंटोला, कंगालपाड़ा, सुभाष बाजार, घाटी मामू भांजा होता हुआ मस्जिद मेवाती पर आकर खत्म हुआ।

 उसके बाद नगला मेवाती, शाहगंज, लोहामंडी , बेसन की बस्ती, छीपीटोला, सदर, पक्की सराय से जुलूस निकाले गए, जो कि मंटोला और बिजलीघर से होते हुए निकले। इरफान सलीम, समी अगाई, बुंदन मियां के नेतृत्व में जुलूस फब्बारा से निकाला गया। उसके बाद हाजी बिलाल और हाजी असलम के जुलूस में आकर जुलूस मिल गए। जुलूस का कई जगहों पर जोरदार स्वागत किया गया। 

हालांकि उस समय अफरा तफरी मच गई, जब एक जुलूस में पहुंचे कई युवाओं का ग्रुप दलित बस्ती टीला नंदराम की तरफ जाने लगा। लेकिन हिंदुस्तानी बिरादरी संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर सिराज कुरैशी और उनके साथियों के द्वारा युवाओं को समझाकर बस्ती के अंदर जाने से रोक दिया गया। जुलूस के मार्गो पर पुलिस की भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।