आगरा में मां-बेटी पर डंडों से हमला, गला दबाकर हत्या की कोशिश
आगरा। थाना शाहगंज क्षेत्र के दौरेठा इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मंदिर से पूजा कर लौट रही मां-बेटी को रास्ते में दबंग महिला ने रोक लिया और उन पर डंडों से हमला कर दिया। यही नहीं, गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की गई।

वीडियो वायरल, क्षेत्र में तनाव
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे क्षेत्र में तनाव फैल गया है। स्थानीय लोगों में पुलिस कार्रवाई को लेकर आक्रोश है।
पीड़िता के आरोप
पीड़ित महिला शांति देवी का कहना है कि उन्होंने जब इस संबंध में थाना शाहगंज पुलिस से शिकायत करनी चाही तो पुलिसकर्मियों ने कई बार उनकी तहरीर बदलवाई। देर रात पुलिस ने लिखित शिकायत दर्ज की। शांति देवी का यह भी आरोप है कि इससे पहले भी वही दबंग महिला उनसे मारपीट कर चुकी है।
पुलिस की कार्रवाई
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।