सास-दामाद प्रेमलीला: अनीता का भाई बोला- राहुल ने बहन को फंसा लिया

अलीगढ़। अलीगढ़ के बहुचर्चित सास-दामाद प्रकरण में अब नया मोड़ आ गया है। इस मामले में मुख्य महिला किरदार अनीता सिंह (सास) के भाई राजेश सिंह ने पहली बार मीडिया के सामने आकर बयान दिया है। उन्होंने इस पूरे प्रकरण को “परिवार की प्रतिष्ठा पर कलंक” बताते हुए कहा कि राहुल ने उसकी बहन को मानसिक रूप से फंसा लिया और पूरी तरह से गुमराह किया। फिलहाल, राहुल और अनीता दोनों पुलिस हिरासत में हैं और मामले की जांच जारी है।

Apr 19, 2025 - 12:49
 0
सास-दामाद प्रेमलीला: अनीता का भाई बोला- राहुल ने बहन को फंसा लिया
अनीता और राहुल। फोटोः नवभारत टाइम्स के सौजन्य से।

-परिवार की प्रतिष्ठा पर कलंक लगा दिया दोनों ने, सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए

बहन अनीता की मानसिक स्थिति की जांच हो

राजेश ने साफ कहा कि अनीता सिंह पहले से घरेलू तनाव से जूझ रही थी और राहुल ने इस कमजोरी का फायदा उठाया। राजेश ने कहा, “यह प्रेम नहीं, बल्कि एक योजनाबद्ध धोखा है। मेरी बहन को फंसाया गया है। यह समाज और परिवार दोनों के लिए शर्मनाक है। राहुल मुख्य साजिशकर्ता है और उसे सख्त सज़ा मिलनी चाहिए।”

राजेश ने कोर्ट से मांग की है कि उसकी बहन अनीता सिंह की मानसिक स्थिति की जांच कराई जाए और उसे उचित परामर्श व सहारा मिले। उन्होंने कहा कि बहन की गलती जरूर है, लेकिन उसकी मानसिक स्थिति और परिस्थितियों को भी समझा जाना चाहिए।

कानूनी कार्रवाई की मांग

राजेश सिंह ने पुलिस से राहुल के खिलाफ धोखाधड़ी और मानसिक शोषण के तहत कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। साथ ही अनीता को पुनर्वास और मानसिक सहायता देने की भी अपील की है।

एक नहीं, कई परिवारों में तनाव, समाज में नाराजगी

अनीता सिंह के अपने होने वाले दामाद राहुल के साथ खुल्मखुल्ला प्रेम का इजहार करने और उसी के साथ रहने का इरादा जाहिर करने के बाद इस मामले को लेकर एक नहीं, कई परिवार तनाव के दौर से गुजर रहे हैं। अनीता का पति जितेंद्र और उसका परिवार तो परेशान है ही, अनीता के मायके वाले भी शर्म के मारे सिर उठाकर नहीं चल पा रहे।

उधर राहुल का परिवार भी तनाव में है। अनीता के पति जितेंद्र और राहुल के परिवार के दूसरे रिश्तेदार भी इस मामले को लेकर तनाव में हैं। सभी का कहना है कि इस घटना से पूरे खानदान की छवि धूमिल हुई है। वहीं, समाज में इस रिश्ते को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं हैं। सास-दामाद का ऐसा संबंध समाज के नैतिक ढांचे को चुनौती देता है। लोग इसे सामाजिक मूल्यों के खिलाफ मान रहे हैं।

होने वाली सास से शादी के लिए तैयार है राहुल

अपनी होने वाली सास अनीता के साथ भागा राहुल अलीगढ़ वापस लौटने के बाद अनीता का साथ देने पर दृढ़ है। उसने पुलिस से साफ तौर पर कह दिया है कि वह अनीता से शादी करने के लिए तैयार है।

राहुल का कहना है कि अनीता और जितेंद्र की बेटी से जब उसकी शादी तय हो गई थी तो बातचीत में होने वाली सास अनीता उसे हर रोज अपनी परेशानियां बताती थी। इसी वजह से उसकी होने वाली पत्नी (अनीता की बेटी) और होने वाले ससुर जितेंद्र शक करने लगे थे कि उसके (राहुल) और अनीता के बीच अवैध संबंध हैं। राहुल ने कहा कि अनीता की परेशानी को देखते हुए ही उसने उसका साथ देने का फैसला किया। इसी वजह से वे दोनों घर से भागे थे।

SP_Singh AURGURU Editor