फतेहपुर सीकरी में 19 नवम्बर को सांसद जन चौपाल, होगा एक ही मंच पर सुनवाई, समाधान और विकास
आगरा। फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की गति तेज करने और जन समस्याओं के त्वरित समाधान को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सांसद एवं भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर 19 नवम्बर 2025 (बुधवार) को कागारौल में सांसद जन चौपाल का आयोजन करने जा रहे हैं। यह कार्यक्रम श्री रघुनाथ जी के बड़े मंदिर प्रांगण में प्रातः 11 बजे से शुरू होगा।

कागारौल तीन प्रमुख तहसीलों खेरागढ़, सदर और किरावली का केंद्रीय बिंदु होने के कारण इस जन चौपाल का महत्व और बढ़ जाता है। इस आयोजन में इन तीनों क्षेत्रों से जुड़ी जनसमस्याओं, शिकायतों तथा विकास संबंधी मुद्दों की एक ही स्थान पर सुनवाई और समाधान की विशेष व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे, जो सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ मौके पर ही कई समस्याओं के निस्तारण के लिए सक्षम रहेंगे। जन उपयोगी योजनाओं, पात्रता, लाभ और प्रक्रियाओं से संबंधित मार्गदर्शन भी लोगों को उपलब्ध कराया जाएगा।
सांसद राजकुमार चाहर ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर न केवल सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं, बल्कि अपनी समस्याओं को सीधे उनके समक्ष रखकर समाधान प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि जन चौपाल का लक्ष्य जनता को घर के पास ही सुगम, तेज और पारदर्शी व्यवस्था प्रदान करना है।