भाजपा अध्य़क्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर पार्टी संगठन की मजबूती, जनसेवा, युवा शक्ति और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। बैठक में दोनों नेताओं ने Gen Z की ऊर्जा और प्रतिभा को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर होने वाले सेवा पखवाड़े को व्यापक जनभागीदारी से जोड़ने तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार को जनमत और जनविश्वास से मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया।

Sep 8, 2026 - 17:30
 0
भाजपा अध्य़क्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा
नई दिल्ली में मुलाकात के दौरान भाजपा अध्य़क्ष नितिन नवीन का स्वागत करते सांसद नवीन जैन।

Gen Z को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने पर चर्चा

मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने नई युवा पीढ़ी की बदलती सोच, ऊर्जा, प्रतिभा और तकनीकी समझ पर चर्चा की। उन्होंने युवाओं को केवल भविष्य की शक्ति के रूप में देखने के बजाय वर्तमान में देश के विकास और सामाजिक परिवर्तन का सक्रिय भागीदार बनाने की जरूरत पर विचार किया। युवाओं में सामाजिक दायित्व, राष्ट्रसेवा और सकारात्मक नेतृत्व की भावना मजबूत करने तथा उनकी क्षमताओं का रचनात्मक उपयोग करने के उपायों पर भी चर्चा हुई।

दोनों नेताओं ने नई पीढ़ी को भारतीय लोकतंत्र, राष्ट्रहित और समाज के प्रति जिम्मेदारियों से जोड़ने की आवश्यकता पर भी विचार साझा किए।

सेवा पखवाड़े में बढ़ेगी जनभागीदारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़े को लेकर भी दोनों नेताओं ने चर्चा की। उन्होंने सेवा पखवाड़े को केवल कार्यक्रमों तक सीमित रखने के बजाय व्यापक जनभागीदारी और जनसेवा से जोड़ने पर विचार किया। समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच बढ़ाने, उनकी समस्याओं को समझने और उन्हें समाधान की दिशा से जोड़ने को लेकर भी चर्चा हुई।

अंत्योदय से जनविश्वास मजबूत करने पर जोर

बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार को जनमत और जनविश्वास से जोड़ने पर भी मंथन हुआ। दोनों नेताओं ने माना कि लोकतंत्र में मजबूत जनमत केवल राजनीतिक समर्थन नहीं, बल्कि जनता की आकांक्षाओं, अपेक्षाओं और विश्वास की अभिव्यक्ति भी है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और जनकल्याण की योजनाओं का लाभ पहुंचाकर ही इस जनविश्वास को और मजबूत किया जा सकता है।

जनसंवाद और संगठन की मजबूती पर चर्चा

नवीन जैन और नितिन नवीन ने जनता के साथ निरंतर संवाद को संगठन की मजबूती का महत्वपूर्ण आधार बताया। इसके साथ ही भाजपा संगठन को अधिक प्रभावी और जनसरोकारों से जोड़ने, युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर भी विचार-विमर्श किया।

राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने कहा कि अंत्योदय की भावना, जनसेवा का संकल्प और जनता का विश्वास मिलकर मजबूत जनमत और सशक्त लोकतंत्र की नींव तैयार करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा और विकास की राजनीति को जन-जन तक पहुंचाना तथा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की यात्रा में सहभागी बनाना संगठन की प्राथमिकताओं में है।

SP_Singh AURGURU Editor