एमपीपीएससी टॉपर देवांशु शिवहरे को मिला ‘गौरव रत्न’, अन्य प्रतिभाओं का भी किया गया सम्मान
आगरा। शिवहरे समाज की एकता, शिक्षा और संस्कार का अद्भुत संगम रविवार को दाऊजी मंदिर सभागार में देखने को मिला, जहां शिवहरे समाज एकता परिषद और शिवहरेवाणी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह में समाज के 40 होनहार विद्यार्थियों का अभिनंदन हुआ।
कार्यक्रम की विशेष आकर्षण रहे एमपीपीएससी टॉपर डिप्टी कलेक्टर देवांशु शिवहरे, जिन्हें समाज के सर्वोच्च ‘शिवहरे गौरव रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
समारोह में समाज की विविध प्रतिभाओं को भी मंच पर सम्मानित किया गया। इनमें सुश्री भानुप्रिया राय (ग्वालियर) को शिवहरे साहित्य-कला रत्न,, महेश शिवहरे (गुना) को शिवहरे शिक्षा सम्मान, प्रेमबिहारी गुप्ता को शिवहरे सेवा रत्न सम्मान और फिल्म ‘सितारे जमीं पर’ में अभिनय करने वाली श्रुति गुप्ता को स्व. प्रियंका शिवहरे स्मृति प्रतिभा सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी विजय शिवहरे ने कहा कि लगातार आठ वर्षों से युवाओं द्वारा इस समारोह का सफल आयोजन समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है। जिस समाज के युवा शिक्षा और संस्कृति दोनों में अग्रणी हों, उसका भविष्य स्वर्णिम होता है।
समारोह में केके शिवहरे, बिजनेश शिवहरे, अरविंद गुप्ता, कमल गुप्ता एडवोकेट, कुलभूषण गुप्ता (रामभाई), आशीष शिवहरे, मुकुंद शिवहरे, डॉ. अजय गुप्ता, अमित शिवहरे, डॉ. गौरव गुप्ता, अंशुल शिवहरे, अंकुर गुप्ता, अंकित शिवहरे, वरुण गुप्ता एडवोकेट, सरजू गुप्ता (काकेभाई), सत्यप्रकाश शिवहरे, पंकज शिवहरे, हर्ष गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन शिवहरेवाणी के संपादक सोम साहू ने किया।
Bottom of Form