मिस्टर आगरा मेंस एवं महिला बॉडीबिल्डिंग व फिटनेस चैंपियनशिप का आयोजन 30 अगस्त को
आगरा। शहर में फिटनेस और बॉडीबिल्डिंग के प्रति युवाओं में बढ़ती रुचि को प्रोत्साहन देने हेतु फिटनेस बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन (अफबा) द्वारा आगामी 30 अगस्त को कम्युनिटी हॉल, कैंट रेलवे स्टेशन परिसर में ‘मिस्टर आगरा’ पुरुष एवं महिला बॉडीबिल्डिंग और फिटनेस चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है।
-कम्युनिटी हॉल, कैंट स्टेशन पर पुरुष व महिला बॉडीबिल्डिंग और फिटनेस प्रतियोगिता
एसोसिएशन के महासचिव महफूज आलम और आयोजक अमित बघेल ने बताया कि चैंपियनशिप को ओपन रखा गया है, जिससे जिले भर के युवा और युवतियां इसमें भाग ले सकें। यह प्रतियोगिता न केवल शारीरिक सौष्ठव को मंच देगी, बल्कि हेल्दी लाइफस्टाइल को भी बढ़ावा देगी।
पोस्टर विमोचन समारोह न्यूटन हाउस, बिजलीघर पर आयोजित किया गया, जिसमें एसोसिएशन की पूरी टीम की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर जीत शर्मा, राहुल कुमार, दीपू ठाकुर, एनके ठाकुर, इशान, इरफ़ान, प्रमोद कुमार, नवीन बघेल समेत कई पदाधिकारी और समर्थक मौजूद रहे।
आयोजकों ने बताया कि चैंपियनशिप में निर्णायक मंडल द्वारा फिटनेस, बॉडी स्ट्रक्चर, स्टैमिना और प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया जाएगा।
फिटनेस को लेकर युवाओं में बढ़ती जागरूकता और प्रतिस्पर्धात्मक मंच की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए अफबा ने यह पहल की है, जो भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाओं की नींव रखेगी।