केएमआई का म्यूजियम व विवि की सेंट्रल लाइब्रेरी देख प्रसन्न हुई नैक की टीम

नैक टीम की सात सदस्यीय टीम ने आज से विवि का निरीक्षण शुरू किया। टीम ने सबसे पहले सेंट्रल लाइब्रेरी तथा केएमआई का निरीक्षण किया। सेंट्रल लाइब्रेरी की व्यवस्था पर टीम ने संतोष व्यक्त किया तथा केएमआई का म्यूजियम देख प्रसन्नता जाहिर की

Oct 24, 2024 - 16:13
 0
केएमआई का म्यूजियम  व विवि की  सेंट्रल लाइब्रेरी देख प्रसन्न हुई नैक की टीम


आगरा। कश्मीर विश्वविद्यालय के प्रो. सिद्दकी की चेयरमैन शिप में आयी नैक की सात सदस्यीय टीम ने आज विवि की सेंट्रल लाइब्रेरी तथा केएमआई हिंदी तथा भाषा विज्ञान विद्यापीठ का निरीक्षण किया। समिति के सदस्य केएमआई का म्यूजियम देखकर बहुत खुश हुए तथा उन्होंने इस म्यूजियम के विजिट करने वालों से टिकट के रूप में कुछ शुल्क लेने की भी सलाह दी।


समिति के सभी सदस्य केंद्रीय पुस्तकालय को पूरी तरह डिजिटलाइज देखकर प्रसन्न हुए तथा वहां उपलब्ध पुस्तकों त

था प्राचीन ग्रंथों के बारे में भी जानकारी हासिल की। समिति ने केंद्रीय पुस्तकालय में ही विवि के सभी डीन्स के साथ बैठक भी की। 
इसके बाद समिति केएमआई का निरीक्षण करने पहुंची। समिति का स्वागत छात्राओं ने पुष्पगुच्छ देकर किया।

समिति के सदस्य केएमआई का म्यूजियम देखकर हैरान हो गए तथा उन्होंने विस्तार से वहां रखी पांडुलिपियों, ताम्र पत्रों, भोजपत्रों आदि के विषय में जानकारी हासिल की। उन्होंने केएमआई के निदेशक प्रो. श्रीधर से विस्तार से चर्चा की कि उन्हें यह प्राचीन धरोहर कहां से प्राप्त हुईं।

इनके संरक्षण पर कितना खर्च आता है। प्रो. श्रीधर ने सभी सदस्यों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। समिति ने प्रो. श्रीधर को सुझाव दिया कि म्यूजियम देखने के लिए शुल्क लगाएं ताकि उस शुल्क से म्यूजियम का बेहतर तरीके से संरक्षण हो सके।

 प्रो. श्रीधर ने सभी सदस्यों को म्यूजियम की सभी पांडुलिपियों, सिक्कों आदि के चित्रों की एलबम भैंट की। निरीक्षण के दौरान विवि की कुलपति प्रो. आशु रानी भी उपस्थित थीं।