नेमिनाथ निर्वाण महोत्सव: पीर कल्याणी नसिया जी में चढ़ाया गया 122 किलो का लाडू

आगरा। श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, अतिशय क्षेत्र पीर कल्याणी नसिया जी, मंगलवार को भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक उल्लास का केंद्र बन गया, जब भगवान नेमिनाथ के निर्वाण कल्याणक अवसर पर 122 किलो वजनी लाडू चढ़ाकर उनका निर्वाण महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

Jul 2, 2025 - 21:11
 0
नेमिनाथ निर्वाण महोत्सव: पीर कल्याणी नसिया जी में चढ़ाया गया 122 किलो का लाडू
पीर कल्याणी नसिया जी में बुधवार को 122 किलो का लाडू चढ़ाए जाने के कार्यक्रम की एक झलक।

-भक्ति और आस्था से गूंजा मंदिर परिसर, आचार्यश्री चैत्यसागर महाराज ससंघ के सानिध्य में शोभायात्रा व निर्वाण का आयोजन

इस पावन अवसर पर आगरा दिगंबर जैन परिषद के तत्वावधान में आचार्यश्री चैत्यसागर महाराज ससंघ का श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, हरीपर्वत से शोभायात्रा के साथ भव्य मंगल विहार हुआ। मंगल आगमन के साथ ही मंगल चातुर्मास की शुरुआत हुई।

सिर पर मंगल कलश, रंगोली और भक्ति भाव से हुआ स्वागत

महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर, रंगोली सजाकर और भक्ति भरे स्वागत गीतों के साथ आचार्यसंघ का अतिशय क्षेत्र पीर कल्याणी नसिया जी में भव्य स्वागत किया। मंदिर परिसर शंखध्वनि, मंत्रोच्चार और भक्तिभाव से गुंजायमान हो उठा।

आचार्यश्री के मंत्रोच्चार में शांतिधारा

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान नेमिनाथ की वृहद शांतिधारा के साथ हुई, जिसे आचार्यश्री चैत्यसागर महाराज ने अपने मुखारविंद से उच्चारित मंत्रों द्वारा सम्पन्न कराया। इसके पश्चात 122 किलो वजनी लाडू को भक्तों ने मानस्तंभ की तीन परिक्रमा कराकर निर्वाण कांड वाचन के साथ प्रभु को समर्पित किया।

पदाधिकारियों ने किया चरण प्रक्षालन

इस अवसर पर आगरा दिगंबर जैन परिषद के पदाधिकारियों ने आचार्यश्री के चरणों का प्रक्षालन कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन मनोज जैन बाकलीवाल ने किया।

आयोजन में इनकी रही मौजूदगी

कार्यक्रम में जगदीश प्रसाद जैन – अध्यक्ष, आकृति गंगाजन परिषद, सुनील जैन ठेकेदार, राकेश जैन पर्देवाले, राजेंद्र जैन, विमल जैन (मारसंस), निर्मल मोठया, अच्ये जैन, पंकज जैन, शैलेन्द्र जैन, सुशील जैन, रमेश जैन, सुनील जैन काका, ऊषा जैन (मारसंस), मीडिया प्रभारी: आशीष जैन, शुभम जैन आदि मौजूद रहे।

SP_Singh AURGURU Editor